छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वर्तमान में प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क है, और आगामी दो दिनों में इसके बदलने की कोई विशेष उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक
आज यानि 5 दिसंबर दिन शुक्रवार को प्रदेश में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।














