• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, January 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी अनुमति

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 15, 2025
in देश
दिल्ली-NCR के लोगों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी अनुमति
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दिवाली से पहले एक महत्वपूर्ण छूट देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कुछ शर्तों के साथ त्योहार के दौरान दिल्ली और एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उनके इस्तेमाल की अनुमति दे दी। साथ ही न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया कि ग्रीन पटाखों का उपयोग दिवाली और उससे एक दिन पहले कुछ घंटों तक ही किया जा सकेगा।

इतने बजे तक पटाखे जलाने की होगी अनुमति

READ ALSO

शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी सस्ता होगा शराब। शराब टैक्स में बड़ी कटौती करेगा।

Stock market: शेयर बाजार में जानिए क्या हैं शेयर मार्केट की स्थिति।

कोर्ट ने कहा कि ग्रीन पटाखों की बिक्री सिर्फ 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ही की जा सकेगी। दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली के दिन सिर्फ सुबह 6 से 7 बजे तक और रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी। इन पटाखों की बिक्री सिर्फ उन्हीं जगहों पर होगी जिन्हें जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मिलकर तय करेंगे। इन स्थानों की जानकारी का व्यापक प्रचार किया जाएगा, ताकि लोग जान सकें कि कहां से ग्रीन पटाखे खरीदे जा सकते हैं।

पुलिस बनाए पेट्रोलिंग टीम

कोर्ट ने आदेश दिया है कि पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर गश्ती दल (पेट्रोलिंग टीम) बनाएं। इन टीमों में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। ये टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि सिर्फ क्यूआर कोड वाले ग्रीन पटाखे ही बेचे जाएं। अगर कोई दुकानदार या कंपनी इस आदेश का उल्लंघन करती पाई गई, तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी।

ऑनलाइन नहीं बिकेंगे पटाखे

बेरियम वाले पटाखे, लड़ी पटाखे, और NEERI द्वारा अप्रूव न किए गए पटाखे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही ऑनलाइन (ई-कॉमर्स) वेबसाइटों पर पटाखों की बिक्री या खरीद पर पूरी तरह रोक होगी। सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों का पालन नहीं हुआ तो दोबारा पूरा बैन लगाया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि त्योहार की खुशी जरूरी है, पर सेहत और साफ हवा का अधिकार उससे भी बड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक हवा, मिट्टी और पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तैयार करें और कोर्ट में पेश करें। कोर्ट ने अपने आदेश की प्रति दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों के कलेक्टरों को भेजने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।

Related Posts

देश

शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी सस्ता होगा शराब। शराब टैक्स में बड़ी कटौती करेगा।

January 27, 2026
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 और निफ्टी 80 अंक टूटा… इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर
देश

Stock market: शेयर बाजार में जानिए क्या हैं शेयर मार्केट की स्थिति।

January 27, 2026
Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।
देश

Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।

January 27, 2026
थाईलैंड से रूस जा रहे विमान में आई अचानक गड़बड़ी। 246 लोगो की बची जान।
देश

कश्मीर में बर्फबारी व खराब मौसम के कारण आने-जाने वाली सभी 58 उड़ानों को रद्द किया गया।

January 27, 2026
border 2: जानिए क्या रहा बॉर्डर 2 का सिनेमाघरों में प्रदर्शन। 3 दिन में फिल्म ने कितना कमाया।
देश

border 2: जानिए क्या रहा बॉर्डर 2 का सिनेमाघरों में प्रदर्शन। 3 दिन में फिल्म ने कितना कमाया।

January 25, 2026
फिर आया सोने और चांदी की कीमत में उछाल। जानिए कुछ महानगरों में क्या है भाव ?
देश

Gold rate: चांदी की कीमत ने सारे पुराने आंकड़े पीछे छोड़े। जानिए क्या हैं सोने चांदी का भाव।

January 25, 2026
Next Post
चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे को मिला टिकट

चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे को मिला टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

CNG PNG Gas Price: आम लोगों को बड़ी राहत, इतने रुपए तक कम होंगे गैस के दाम

CNG PNG Gas Price: आम लोगों को बड़ी राहत, इतने रुपए तक कम होंगे गैस के दाम

December 25, 2025

बेहद खास है आज का दिन, ये गलतियां करने से हो सकता है नुकसान,जानें वजह

February 27, 2022

ग्राम देवगांव में सरिया पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 47 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….

June 20, 2022

पुलिस चौकी कनकबीरा की कार्यवाही से बोलेरो वाहन में की जा रही शराब तस्करी विफल…..सरायपाली से सारंगढ़ लाई जा रही थी महुआ शराब, बोलेरो वाहन समेत 20 लीटर महुआ शराब की जप्ती…..

March 27, 2021

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
  • राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान
  • गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री साय
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In