• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, April 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका का चौथा टी20 आज, जानिए कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 17, 2025
in खेल
IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका का चौथा टी20 आज, जानिए कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मुकाबला बुधवार, 17 दिसंबर की शाम 7:00 बजे अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. एक बार फिर लखनऊ का इकाना स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से गुलजार होगा. इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले को हटा दिया जाए तो अंतरराष्ट्रीय मैच 2 साल से भी अधिक समय बाद लखनऊ में होने जा रहा है.

READ ALSO

ODI World Cup 2027 में खेलेंगे विराट और रोहित? युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर

इस मैच से पहले भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल का बचाव किया है. दोनों आउट ऑफ फॉर्म है मगर शिवम दुबे का दावा है कि दोनों कभी भी फॉर्म में आ जाएंगे और शानदार क्रिकेट खेलेंगे. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नोर्किये ने दावा किया है कि उनकी टीम पलटवार करेगी और भारत को इस मुकाबले में हराकर सीरीज में बराबरी पर आ जाएगी.

ओस बनेगी खतरा गीली गेंद से कर रहे प्रैक्टिस

मैंच से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि लखनऊ में धर्मशाला से थोड़ी कम ठंड है फिर भी उतनी भी कम नहीं है. उम्मीद करेंगे कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर लें ताकि ओस का प्रभाव कम हो. शाम 7:00 बजे से मैच है तब तक ओस काफी हो जाती है. इसलिए हम लोग गीली गेंद से गेंदबाजी करने फील्डिंग करने का अभ्यास कर रहे हैं. इस अभ्यास के जरिए हमको उसमें गेंदबाजी और फील्डिंग में मदद मिलती है.

सूर्य-शुभमन के बचाव में उतरे शिवम दुबे

कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की खराब फॉर्म को लेकर उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव ब्लास्ट बल्लेबाज हैं. विपक्षी टीम के मन में उनका डर हमेशा बना रहता है. वह कभी भी आपको मैंच जिता सकते हैं, मैं लंबे समय तक उनके साथ खेला हूं. अगर बात की जाए तो उनके प्लेयर ऑफ द मैच की तो वो विराट कोहली के लगभग बराबर ही हैं. इसलिए उनकी बल्लेबाजी पर कोई शक नहीं किया जा सकता. वह 360 डिग्री के बल्लेबाज हैं. दूसरी ओर शुभमन गिल भी शानदार बल्लेबाज हैं, बस आउट ऑफ फॉर्म है, जो कभी भी वापस आ सकती है.

टेस्ट टीम में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर दुबे ने कहा कि मैं जब टेस्ट क्रिकेट खेलेगा तब मैं इसका जवाब बेहतर तरीके से दे सकता हूं, फिर भी यही कहूंगा कि अप डाउन आते रहते हैं. टीम लंबे समय तक अच्छा खेली है आगे भी टेस्ट में अच्छा खेलेगी.

दूसरी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नॉर्किये ने मीडिया से बातचीत ने कहा कि हम पलटवार करेंगे. हमारी पूरी तैयारी है की शानदार प्रदर्शन करके हम इस सीरीज को बराबर करके अगले मैच में जीत हासिल करें और टेस्ट के बाद में टी20 सीरीज को भी अपने नाम कर लें.

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के न मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम का कहना हैं, ‘इकाना स्टेडियम ने लखनऊ को क्रिकेट का हब बना दिया है. पहले हमारे खिलाड़ियों को कानपुर या दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन अब घर में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रैक्टिस और मैच मिल रहे हैं.17 दिसंबर का भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच करीब 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पूरा होने की उम्मीद है. टिकटों की बिक्री अंतिम दौर में है और प्रशंसकों में भारी उत्साह है.

प्रैक्टिस में खिलाड़ियों ने बहाए पसीने

इकाना स्टेडियम में चौथे T20 इंटरनेशनल मैच से पहले दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रैक्टिस की. पहले दक्षिण अफ्रीका और उसके बाद भारतीय टीम ने मंगलवार की देर रात कोहरे में इकाना में पसीना बहाया.भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. क्योंकि 5 मैचों की सीरीज में भारत अभी दो एक से आगे हैं. भारत की आज की जीत से पांचवां T20 मैच एक औपचारिकता बनकर रह जाएगा. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका भी पलटवार करने के लिए तैयार हैं.

इकाना स्टेडियम में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. भारतीय टीम प्रबंधन भी चाहता है कि वह यहां टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला करें ताकि उसे कम ओस का सामना करना पड़े. शिवम दुबे ने भी इस बात को स्वीकार किया था.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का टॉस कितने बजे होगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी 20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का लाइव एक्शन कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर देख पाएंगे

आखिरी दो T20I के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद

Related Posts

ODI World Cup 2027 में खेलेंगे विराट और रोहित? युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
खेल

ODI World Cup 2027 में खेलेंगे विराट और रोहित? युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

April 3, 2026
DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर
खेल

DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर

April 3, 2026
अभिषेक शर्मा ने पूरा किया खास शतक, SRH के लिए IPL में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी
खेल

अभिषेक शर्मा ने पूरा किया खास शतक, SRH के लिए IPL में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

April 2, 2026
CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी
खेल

CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी

March 28, 2026
IPL 2026 Live Streaming: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल का लाइव मुकाबला, कहीं OTT को लेकर भटक ना जाएं
खेल

बड़ी खबर, IPL 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल का हो गया ऐलान

March 26, 2026
IPL 2026 Live Streaming: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल का लाइव मुकाबला, कहीं OTT को लेकर भटक ना जाएं
खेल

IPL 2026 Live Streaming: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल का लाइव मुकाबला, कहीं OTT को लेकर भटक ना जाएं

March 25, 2026
Next Post
NPS New Rules 2025: NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, अब अकाउंट खोलते ही निकाल सकते हैं रुपए

NPS New Rules 2025: NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, अब अकाउंट खोलते ही निकाल सकते हैं रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा ‘धर्म ध्वज’, जानें ध्वजारोहण का आध्यात्मिक और शास्त्रीय महत्व

25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा ‘धर्म ध्वज’, जानें ध्वजारोहण का आध्यात्मिक और शास्त्रीय महत्व

November 23, 2025
विधानसभा परिसर में यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन

विधानसभा परिसर में यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन

December 17, 2025
ईरान ने ट्रंप के ‘सीजफायर’ दावे को बताया झूठा, कहा- ‘हॉर्मुज का कंट्रोल अभी भी हमारे हाथ में’

ईरान ने ट्रंप के ‘सीजफायर’ दावे को बताया झूठा, कहा- ‘हॉर्मुज का कंट्रोल अभी भी हमारे हाथ में’

April 1, 2026
LPG Price Hike India: ईरान-इजरायल जंग के बीच रसोई गैस 115 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?

Latest Cg News: छत्तीसगढ़ में गैस कि किल्लत! होटल- रेस्टोरेंट बंद, जाने कितने दिन का बचा है स्टॉक

March 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • LPG Cylinder: सरकार का बड़ा ऐलान, अब बिना गैस कनेक्शन के भी ले सकेंगे 5 kg वाला का LPG सिलेंडर, बस करना होगा ये काम
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड: पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा; ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारतीय एयरलाइंस का Plan-B तैयार! थाईलैंड-वियतनाम-इंडोनेशिया के लिए बढ़ सकती हैं फ्लाइट
  • बड़ी खुशखबरी: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर आ रहा है भारत का LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, जानिए कब पहुंचेगा?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In