• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, January 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूल और कॉलेज में RSS गतिविधियों पर लगेगी रोक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 16, 2025
in देश
कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूल और कॉलेज में RSS गतिविधियों पर लगेगी रोक
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने सरकारी स्कूल और कॉलेज परिसरों के भीतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गतिविधियों को रोकने के लिए नियम लाने का फैसला किया है। राज्य के मंत्री प्रियंक खरगे ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

दरअसल, कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से आग्रह किया था कि वह सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और ऐसे अन्य संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों व गतिविधियों में भाग लेने से सख्ती से रोकें। उन्होंने अपने इस आग्रह को मजबूती देने के लिए कर्नाटक सिविल सेवा (आचरण) नियमों का हवाला दिया था।

READ ALSO

कोलंबिया में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश। सरकारी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत।

देश के सबसे भरोसे मंद ऑफिस की तमाम बचत योजनाओं में मंथली इनकम स्कीम के बारे में।

आचरण नियमों का दिया हवाला

प्रियंक खरगे ने 13 अक्टूबर को लिखे अपने पत्र में नियमों की कुछ पंक्तियां उद्धृत कीं, जिनमें कहा गया है, “कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक दल या राजनीति में भाग लेने वाले किसी संगठन का सदस्य नहीं होगा, या उससे अन्यथा संबद्ध नहीं होगा और न ही किसी राजनीतिक आंदोलन या गतिविधि में भाग लेगा एवं न उसकी सहायता के लिए चंदा देगा या किसी अन्य तरीके से सहायता करेगा।”

प्रियंक खरगे ने कहा कि इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन हाल के दिनों में यह देखा गया है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी आरएसएस और ऐसे अन्य संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया, “इसलिए राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को आरएसएस और ऐसे अन्य संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में भाग लेने से सख्ती से रोका जाना चाहिए।”

धमकी मिलने का दावा

मंत्री ने हाल ही में सिद्धारमैया को एक पत्र लिखकर सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आरएसएस की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था। मंगलवार को उन्होंने दावा किया कि उन्हें फोन पर धमकियां मिली हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

प्रियंक खरगे ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्हें फोन करने वाला एक अज्ञात व्यक्ति गाली दे रहा था और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था। सिद्धारमैया ने कहा कि प्रियंक खरगे की सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी, जबकि राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रियंक खरगे के रुख की आलोचना की और उन्हें राज्य में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती दी।

Related Posts

कोलंबिया में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश। सरकारी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत।
देश

कोलंबिया में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश। सरकारी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत।

January 29, 2026
पोस्ट ऑफिस ने ग्राहकों के लिए नई स्कीम लाई है। डाकघर की बचत योजनाएं पढ़िए पूरी खबर।
देश

देश के सबसे भरोसे मंद ऑफिस की तमाम बचत योजनाओं में मंथली इनकम स्कीम के बारे में।

January 28, 2026
Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।
देश

Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।

January 28, 2026
रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग के बीच बड़ा हमला। हमलों मे 12 लोगों की मौत।
देश

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग के बीच बड़ा हमला। हमलों मे 12 लोगों की मौत।

January 28, 2026
देश

शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी सस्ता होगा शराब। शराब टैक्स में बड़ी कटौती करेगा।

January 27, 2026
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 और निफ्टी 80 अंक टूटा… इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर
देश

Stock market: शेयर बाजार में जानिए क्या हैं शेयर मार्केट की स्थिति।

January 27, 2026
Next Post
अभिषेक शर्मा ने जीता एक और बड़ा अवार्ड, अब आईसीसी ने भी मान लिया लोहा

अभिषेक शर्मा ने जीता एक और बड़ा अवार्ड, अब आईसीसी ने भी मान लिया लोहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

युद्ध की आहट के बीच पुतिन का बड़ा बयान,कही ये बात

February 22, 2022
Income tax Department: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बड़ा एक्शन; डिपार्टमेंट की नजर में 2 लाख से ज्यादा टैक्सपेयर्स, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Katni IT Raid News: सुबह- सुबह भाजपा के दिग्गज नेता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, IT की 50 सदस्यीय टीम ने दी दबिश

December 17, 2025
Loan Interest Rate: दिवाली से पहले मिला तोहफा; HDFC, BOI समेत इन 4 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें…

Account Nominee Rule: 1 नवंबर से बैंक में अब बना सकेंगे 4 नॉमिनी, ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा

October 24, 2025
FD Rates: नवंबर में बैंक ऑफ इंडिया समेत इन 5 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, यहां जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

FD Rates: नवंबर में बैंक ऑफ इंडिया समेत इन 5 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, यहां जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

November 26, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • 1 से 15 फरवरी 2026 तक होगा राजिम कुंभ (कल्प) 2026 भव्य आयोजन : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित
  • मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ
  • IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर होगा मुकाबल। दोनों टीम के खिलाड़ी होंगे आमने सामने जानिए कब है मैच।
  • कोलंबिया में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश। सरकारी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत।

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In