• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में 26 से 29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रहेंगी रद्द, लोकल यात्रियों को होगी परेशानी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 21, 2025
in देश
CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में 26 से 29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रहेंगी रद्द, लोकल यात्रियों को होगी परेशानी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली लोकल रेल सेवाओं पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। बिलासपुर रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाली 21 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा दो ट्रेनें अपने गंतव्य तक न जाकर बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

READ ALSO

IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, गुजरात-मुंबई में गर्मी का टॉर्चर; जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल चुनाव: आयोग ने तीसरी पूरक मतदाता सूची की जारी, आंकड़े नहीं बताने पर उठे सवाल

डोंगरगढ़ सेक्शन में काम, रायपुर और नागपुर मंडल प्रभावित

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह निर्णय नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन में परिचालन क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए लिया गया है। रद्द की गई 21 ट्रेनों में रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 मेमू पैसेंजर गाड़ियां शामिल हैं। इससे रायपुर-डोंगरगढ़ (Raipur Dongargarh train), गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (NSB Itwari) और बालाघाट रूट पर चलने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।

अलग-अलग तारीखों में अलग संख्या में ट्रेनें रद्द

रेलवे की जानकारी के मुताबिक 26 दिसंबर को केवल एक मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द (MEMU Train Cancelled) रहेगी, जबकि 27 दिसंबर को सबसे अधिक 10 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। 28 दिसंबर को 9 और 29 दिसंबर को एक मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। लगातार कई दिनों तक सेवाएं बाधित रहने से कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और ग्रामीण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रायपुर–डोंगरगढ़ और गोंदिया–इतवारी रूट सबसे ज्यादा प्रभावित

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-रायपुर, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, बालाघाट-इतवारी और दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर शामिल हैं। इसके साथ ही रायपुर-इतवारी और इतवारी-रायपुर पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन नहीं होगा, जिससे छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा

रद्द होने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनें

  • 26 दिसंबर को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
  • 27 दिसंबर को 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 28 दिसंबर को 68711 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • 28 दिसंबर को 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
  • 28 दिसंबर को 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू रद्द रहेगी।
  • 28 दिसंबर को 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
  • 28 दिसंबर को 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 28 दिसंबर को 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
  • 28 दिसंबर को 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • 28 दिसंबर को 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 28 दिसंबर को 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • 29 दिसंबर को 68710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।

दो ट्रेनें बीच रास्ते में होंगी समाप्त

रेलवे ने यह भी बताया कि 27 दिसंबर को रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर और डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। ये ट्रेनें अपने पूरे रूट पर नहीं चलेंगी और बीच में ही समाप्त कर दी जाएंगी, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित होगी

Related Posts

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश की चपेट में दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्य; IMD अलर्ट जारी
देश

IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, गुजरात-मुंबई में गर्मी का टॉर्चर; जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

March 29, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव: आयोग ने तीसरी पूरक मतदाता सूची की जारी, आंकड़े नहीं बताने पर उठे सवाल
देश

पश्चिम बंगाल चुनाव: आयोग ने तीसरी पूरक मतदाता सूची की जारी, आंकड़े नहीं बताने पर उठे सवाल

March 29, 2026
पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात की, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा
देश

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात की, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा

March 28, 2026
1 अप्रैल से बदल रहा है इनकम टैक्स का गणित, आपका सैलरी स्ट्रक्चर पर पड़ सकता है असर; जानें पूरी डिटेल्स
देश

1 अप्रैल से बदल रहा है इनकम टैक्स का गणित, आपका सैलरी स्ट्रक्चर पर पड़ सकता है असर; जानें पूरी डिटेल्स

March 28, 2026
अयोध्या में यज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, पंडाल जलकर खाक, सामने आया वीडियो
देश

अयोध्या में यज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, पंडाल जलकर खाक, सामने आया वीडियो

March 28, 2026
Iran US War: ईरान के राष्ट्रपति Pezeshkian ने दी बड़ी धमकी, कहा-“हम पहले हमला नहीं करते, लेकिन जवाब कड़ा देते हैं”
देश

Iran US War: ईरान के राष्ट्रपति Pezeshkian ने दी बड़ी धमकी, कहा-“हम पहले हमला नहीं करते, लेकिन जवाब कड़ा देते हैं”

March 28, 2026
Next Post
flight cancel: आज भी एयरपोर्ट पर उड़ानों में रुकावट जारी, 131 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, इंडिगो ने भी रद्द कीं 113 उड़ानें

Flight Cancel: हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर; आज भी 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल और 600 उड़ानें हुईं लेट, Air India और IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, भारत के इस शहर को मिल सकती है मेजबानी

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, भारत के इस शहर को मिल सकती है मेजबानी

October 15, 2025

सारंगढ़ के कुशलनगर मेहमानी में आयी महिला का सोने की हार चोरी

February 8, 2022
Delhi Car Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के नाम आया सामने, एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी…

Delhi Car Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के नाम आया सामने, एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी…

November 11, 2025
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ‘मोंथा’ का असर, अगले दो दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ‘मोंथा’ का असर, अगले दो दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

October 31, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, गुजरात-मुंबई में गर्मी का टॉर्चर; जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: आयोग ने तीसरी पूरक मतदाता सूची की जारी, आंकड़े नहीं बताने पर उठे सवाल
  • Rashifal: तुला राशि वालों करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, पढ़े दैनिक राशिफल!
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In