• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 18, 2025
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 17, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर, 17 अक्टूबर, 2025

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। आदि कर्मयोगी अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राज्य को आज भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। राज्य सरकार और जनजातीय विकास विभाग की ओर से यह सम्मान प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने राष्ट्रपति के करकमलों से प्राप्त किया।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

मुख्यमंत्री श्री साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने इस मौके पर पीएम जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में जनजातियों और विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यो के संबंध में विस्तार से प्रस्तुती दी। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिलों में जनजातियों के विकास में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुआल ओराम तथा राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके, जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव विभु नायर भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर समस्त विभागीय अधिकारियों और फील्ड टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के उन कर्मयोगियों के परिश्रम और समर्पण की पहचान है, जिन्होंने जनजातीय सशक्तिकरण को धरातल पर साकार किया है।

कार्यक्रम में धमतरी और कोरिया जिलों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनजाति विभाग के स्टेट ट्रेनर श्री ललित शुक्ला को भी व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत मोहला-मानपुर, बालोद, दंतेवाड़ा और धमतरी जिलों को ‘स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड’ मिला, जो इस बात का प्रमाण है कि जनजातीय सेवा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को राज्य के प्रत्येक जिले में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस मौके धमतरी कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा, कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा एवं दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत उपस्थित थे।

आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम ने इस उपलब्धि पर पूरे विभाग को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनजातीय विकास विभाग ने जन-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने कहा कि “यह पुरस्कार हमारे अधिकारियों, फील्ड कर्मचारियों और उन जनप्रतिनिधियों की मेहनत का परिणाम है, जो राज्य के दूरस्थ अंचलों तक योजनाओं की रोशनी पहुँचाने में दिन-रात जुटे हैं।”

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ ने हाल के वर्षों में जनजातीय शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य और प्रशिक्षण के क्षेत्र में कई अभिनव कदम उठाए हैं। आदि कर्मयोगी अभियान ने प्रशासनिक दक्षता को नई दिशा दी है, वहीं पीएम जनमन योजना ने आदिवासी समाज के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाया है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के जनजातीय कल्याण विभागों के अधिकारी, परियोजना निदेशक, विकास सहयोगी संस्थाएँ और जनजातीय प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Posts

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

October 18, 2025
मुख्यमंत्री श्री साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

October 18, 2025
मुख्यधारा में लौटे माओवादी कैडर — बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की नई सुबह : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

मुख्यधारा में लौटे माओवादी कैडर — बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की नई सुबह : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 17, 2025
Pensioners DRA Hike Order: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को दीवाली गिफ्ट.. महंगाई भत्ते में दो परसेंट बढ़ोतरी, आदेश जारी..
छत्तीसगढ़

Pensioners DRA Hike Order: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को दीवाली गिफ्ट.. महंगाई भत्ते में दो परसेंट बढ़ोतरी, आदेश जारी..

October 17, 2025
Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ में अब सेकंड हैंड गाड़ी खरीदना पड़ेगा महंगा, सरकार ने लगाया 1% टैक्स
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ में अब सेकंड हैंड गाड़ी खरीदना पड़ेगा महंगा, सरकार ने लगाया 1% टैक्स

October 17, 2025
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 200 से ज्यादा नक्सलियों ने किया आत्मसमपर्ण..
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 200 से ज्यादा नक्सलियों ने किया आत्मसमपर्ण..

October 17, 2025
Next Post
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेली जा चुकी 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज, टीम इंडिया का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेली जा चुकी 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज, टीम इंडिया का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image



POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Chhattisgarh daily news: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला; रेलवे ट्रैक पर लगे जैक से टकराई हमसफर एक्सप्रेस, 9 कर्मी गिरफ्तार

Chhattisgarh daily news: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला; रेलवे ट्रैक पर लगे जैक से टकराई हमसफर एक्सप्रेस, 9 कर्मी गिरफ्तार

October 10, 2025

EDITOR'S PICK

डेल्टा के मुकाबले Omicron है कम खतरनाक!,Omicron से ना घबराने की 5 वजहें

January 3, 2022

पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, फिर खुद भी दी जान:शराब के नशे में हुआ था विवाद

June 10, 2022

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2022
Bijapur IED Blast News: छत्तीसगढ़ में प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, गंभीर रूप से घायल

Bijapur IED Blast News: छत्तीसगढ़ में प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, गंभीर रूप से घायल

October 10, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Festival Special Train: छठ और दिवाली पर सेंट्रल रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें Time Table
  • मोहम्मद शमी ने खटखटाया टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा, 7 विकेट लेकर दिलाई टीम को शानदार जीत
  • छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान
  • Latest Raigarh News: भारत पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सांसद लोकसभा राधेश्याम राठिया ने ली बैठक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In