पौष पूर्णिमा का होवा शुभारंभ । आज माघ मेला 2026 के पहले दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या मे स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं। आज सुबह से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां भी की गई हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह से ही इलाके में व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
अधिकारी लगातार ले रहे जायजा
पौष पूर्णिमा के स्नान के दौरान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल भी मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने कहा, “यहां पर जितने श्रद्धालु हैं उनसे बात की गई। सभी को व्यवस्था सुचारू और अच्छी लग रही है और सभी लोग सुविधानुसार यहां पर स्नान कर रहे हैं। हमें जिस प्रकार से सुविधा उपलब्ध करवानी थी, उसी प्रकार सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यहां पर सब कुछ नॉर्मल है। जितने भी श्रद्धालु यहां पर आ रहे हैं उनसे कहना चाहूंगी कि मां गंगा सबको अपना आर्शीवाद प्रदान करें और आज हम लोगों का माघ मेला प्रारंभ हो रहा है तो सबको मां गंगा का आर्शीवाद मिले।
CM योगी ने श्रद्धालुओं को दी बधाई
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं को पौष पूर्णिमा और माघ मेले की बधाई दी है। और कहा पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु तीर्थराज प्रयाग पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों एवं कल्पवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। मां गंगा, मां यमुना एवं मां सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही प्रार्थना है
पहले दिन कितने पहुंचेंगे श्रद्धालुओं
प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आज 20-30 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में डुबकी लगाने की संभावना है। इसके अलावा, विद्युत विभाग ने मेला सेवा ऐप तैयार किया है जिसके माध्यम से लोग बिजली के खंभों में लगे क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
















