दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों और साझा परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। दिल्ली सरकार ने सैद्धांतिक रूप से यह सहमति दे दी है कि प्राइवेट इलेक्ट्रिक कारें भी भविष्य में शेयरिंग टैक्सी के तौर पर सड़कों पर उतर सकेंगी। इस फैसले से आम लोगों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।
कब से होगा शुरू
एक महीने के भीतर साझा टैक्सी सेवाएं शुरू करेंगी। खास बात यह है कि इन सेवाओं में महिला ड्राइवरों द्वारा संचालित टैक्सियां भी शामिल होंगी, जिससे महिला सुरक्षा और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने एग्रीगेटर कंपनियों को यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पर कंट्रोल तभी संभव है जब सड़कों पर वाहनों की संख्या कम की जाए और लोग शेयरिंग परिवहन को अपनाएं। इसी दिशा में ई-रिक्शा को भी एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से जोड़ने का सुझाव दिया गया है।
















