अमेरिकी के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में US (ICE) एजेंट ने 37 साल की एक महिला को गोली मार दी। वह 37 साल की थीं। अमेरिका में उनका जन्म हुआ था और वह मिनियापोलिस शहर की नागरिक थीं। रेनी निकोल कवियित्री थीं और तीन बच्चों की मां थीं। फ़ेडरल अधिकारियों ने कहा कि महिला ने अपनी कार से इमिग्रेशन एजेंट को कुचलने की कोशिश की थी, लेकिन शहर के मेयर ने इससे इनकार किया और ICE एजेंट को ही दोषी ठहराया।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
रेनी निकोल गुड की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। मिनियापोलिस के लोगों ने शूटिंग की निंदा की और ICE को वहां जाने के लिए कहा है। नारे लिखी तख्तियां लेकर लोग राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। तख्तियों पर लिखा है, ‘ट्रंप को जाना होगा, ICE राज्य से बाहर जाओ’। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप और ICE के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
सरकार का सामने आया ये बयान
वहीं, US होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि महिला पूरे दिन ऑफिसर्स का “पीछा कर रही थी और उन्हें रोक रही थी। हालांकि, मिनियापोलिस सिटी काउंसिल ने इससे इनकार किया है। पूर्व वाइस-प्रेसिडेंट कमला हैरिस और हाउस माइनॉरिटी लीडर हकीम जेफ्रीज़ सहित टॉप डेमोक्रेट्स ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।
गवर्नर टिम वाल्ज़ ने भी घटना के फेडरल अकाउंट्स का विरोध किया। वाल्ज़ ने शूटिंग के बारे में डिपार्टमेंट ऑफ़ होमलैंड सिक्योरिटी के एक पोस्ट के जवाब में लिखा, “इस प्रोपेगैंडा मशीन पर विश्वास मत करो।” राज्य यह पक्का करेगा कि जवाबदेही और न्याय पक्का करने के लिए पूरी निष्पक्ष और तेज़ी से जांच हो।”















