• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, April 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, GRAP-2 लागू, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 19, 2025
in छत्तीसगढ़
दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, GRAP-2 लागू, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दिवाली से एक दिन पहले यानी 19 अक्टूबर को ही दिल्ली-NCR की हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए GRAP की स्टेज 2 लागू कर दी गई है।

READ ALSO

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

दिवाली से ठीक एक दिन पहले रविवार को दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। इस वजह से स्टेज-2 के तहत GRAP (Graded Response Action Plan) के सभी नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लगातार बढ़ रहा है। आज शाम 4 बजे AQI 296 और शाम 7 बजे 302 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

अभी और खराब होगी वायु गुणवत्ता

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश में कहा गया है, “दिल्ली के AQI में सुबह से ही बढ़ोतरी देखी जा रही है और शाम 4 बजे यह 296 और शाम 7 बजे 302 दर्ज किया गया। IMD/IITM के पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में AQI के और बिगड़ने की भी भविष्यवाणी की गई है।”

आदेश में कहा गया है, “मौजूदा GRAP के चरण-I और II के अंतर्गत की जाने वाली कार्रवाइयों को पूरे एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा पूरी गंभीरता से लागू, निगरानी और समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि AQI का स्तर और न गिरे। सभी कार्यान्वयन एजेंसियां ​​GRAP अनुसूची के अनुसार कड़ी निगरानी रखेंगी और उपायों को तेज करेंगी। नागरिकों से अनुरोध किया जा सकता है कि वे GRAP चरण-I और II के अंतर्गत नागरिक चार्टर का कड़ाई से पालन करें।”

आदेश के मुताबिक, “सभी संबंधित एजेंसियों को एनसीआर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए आयोग द्वारा जारी व्यापक नीति में परिकल्पित विभिन्न कार्यों और लक्षित समय-सीमाओं पर ध्यान देना होगा और तदनुसार क्षेत्र में, विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर में धूल नियंत्रण उपायों के संबंध में उचित कार्रवाई करनी होगी।”

पहले भी दिवाली के आसपास जहरीली हो जाती थी दिल्ली की हवा

ये पहली बार नहीं है जब दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में पहुंची हो। हर साल दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है और एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत बुरी हालत में पहुंच जाता है। सरकार को दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी।

Related Posts

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

April 2, 2026
CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

April 2, 2026
Chhattisgarh Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के गार्ड ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के गार्ड ने किया आत्मसमर्पण

April 2, 2026
सैटेलाइट और ड्रोन सर्विलांस से ढहा माओवादियों का किला, ढाई साल में 500 नक्सली ढेर, 2900 ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़

सैटेलाइट और ड्रोन सर्विलांस से ढहा माओवादियों का किला, ढाई साल में 500 नक्सली ढेर, 2900 ने किया सरेंडर

April 2, 2026
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार

April 2, 2026
एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका
छत्तीसगढ़

एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका

April 1, 2026
Next Post
हार के बाद मुस्कुराते हुए नजर आए कप्तान गिल, टीम के फ्लॉप शो पर कह दी बड़ी बात

हार के बाद मुस्कुराते हुए नजर आए कप्तान गिल, टीम के फ्लॉप शो पर कह दी बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

Rashifal 2025: आज इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पूरे होंगे अधूरे काम!

November 29, 2025

क और तड़का ब्रेकिंग :-आखिरकार रायगढ़ जिले में लग गया नाइट कर्फ्यू

January 4, 2022
ईरान में युद्ध के बीच भारत के लिए राहत की खबर, वाडीनार पोर्ट पहुंचा LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर

ईरान में युद्ध के बीच भारत के लिए राहत की खबर, वाडीनार पोर्ट पहुंचा LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर

March 27, 2026
रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर की पारी गई बेकार, पहले T20I में न्यूजीलैंड को मिली रोमांचक जीत

रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर की पारी गई बेकार, पहले T20I में न्यूजीलैंड को मिली रोमांचक जीत

November 9, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 होंगी? 16 अप्रैल से बुलाया गया संसद का विशेष सत्र
  • मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
  • अभिषेक शर्मा ने पूरा किया खास शतक, SRH के लिए IPL में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी
  • SIM Binding: मैसेजिंग ऐप्स पर बड़ा अपडेट: सिम बाइंडिंग नियमों की डेडलाइन बढ़ी, अब इतने तारीख से लागू होंगे नए नियम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In