रेलवे में रेटवे ज नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन करने की लास्ट डेट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (रीजनल) पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22195 पदों को भरा जाएगा।
क्या होनी चाहिए योग्यता ?
- इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए या ITI क्वालिफाइड होना चाहिए।
- आयु सीमा की अगर बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो आवेदनकर्ता की आयु 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में आधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटि कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (रीजनल) पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।














