साल 1997 में आई जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ सनी देओल ने दर्शकों के बीच जबरदस्त वापसी की और फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म के 9 दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं।
9 दिन की कमाई
भारत में अब तक 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े से बस थोड़ी ही दूर है।
बॉर्डर 2 का कलेक्शन
दुनियाभर में ये आंकड़ा 350 करोड़ के पार पहुंच गया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और दूसरे दिन 21.67% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 36.5 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म की कमाई में गिरावट
आठवें दिन फिल्म की कमाई में 4.44% की गिरावट आई। हालांकि, दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने 17.68 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कुल कलेक्शन 252.68 करोड़ रुपये हो चुका है। इसी के साथ फिल्म ‘बैंग बैंग’, ‘आरआरआर’ (हिंदी), ‘उरीः द सर्जिकल स्टराइक’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्मों के ग्लोबल लाइफटाइम कलेक्शन का आंकड़ा पार कर चुकी है और अभी भी इसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है।















