1 फरवरी को यूनियन बजट 2026-27 पेश हुआ । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने घरेलू निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन से लेकर रोजगार की बातों पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए,
शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान
- 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनेगी।
- हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनेगा।
- एम्स जैसे 3 नए आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बनाए जाएंगे।
- पशुओं के डॉक्टर बनाए जाने पर जोर।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को AI हब बनाएंगे। नई नौकरियां पैदा करेंगे। शहर में इकोनॉमिक जोन बनाएंगे। सस्ती दवाएं देंगे। शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी।














