वायदा बाजार में दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमत रिकॉर्ड हाई से फिसलती जा रही है। 1 फरवरी को सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 5.94 प्रतिशत की जोरदार गिरावट के साथ 1,43,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
वहीं, इसी समय मार्च डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 9 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गई।
दिल्ली में सोने का भाव आज:24 कैरेट सोना: ₹16,073 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹14,735 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹12,059 प्रति ग्राम
मुंबई में सोने का भाव आज:24 कैरेट सोना: ₹16,058 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹14,720 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹12,044 प्रति ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव आज:24 कैरेट सोना: ₹16,058 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹14,720 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹12,044 प्रति ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव आज:24 कैरेट सोना: ₹16,255 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹14,900 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹12,800 प्रति ग्राम
बैंगलुरु में सोने का भाव आज:24 कैरेट सोना: ₹16,058 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹14,720 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹12,044 प्रति ग्राम
शॉर्ट-टर्म करेक्शन अभी रहेगा जारी
जानकारों को उम्मीद है कि सोने और चांदी की कीमतों में शॉर्ट-टर्म करेक्शन जारी रहेगा, लेकिन लॉन्ग-टर्म स्ट्रक्चरल कारण वैसे ही बने हुए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में यह भारी गिरावट बड़े पैमाने पर प्रॉफिट-बुकिंग और मज़बूत डॉलर के कारण आई।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना
रविवार को इंटरनेशनल मार्केट बंद है। हालांकि पिछले सत्र यानी शुक्रवार को मुनाफावसूली के दबाव में सोने की कीमतों में तेज़ गिरावट देखने को मिली। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी ने सोने को मजबूत समर्थन दिया है।














