आज बजट की वजह से कई चीजें महंगी हुई हैं और कई सस्ती हुई हैं। इसमें शराब को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। बजट में शराब महंगी हो गई है। इसके अलावा सिगरेट भी महंगी हो गई है। वहीं बीड़ी सस्ती हो गई है।
क्या-क्या सस्ता हुआ?
- बजट के बाद खेल-कूद का सामान सस्ता होगा।
- शुगर और कैंसर की दवाएं अब सस्ती होंगी।
- कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी और उसके साथ ही साथ 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां भी सस्ती होंगी।
- बीड़ी सस्ती हो गई है।
- चमड़े के जूते सस्ते होंगे और लेदर प्रोडक्ट भी सस्ते होंगे।
- मोबाइल फोन और उसके साथ ही साथ EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री भी सस्ती होंगी।
- बायोगैस मिक्स्ड CNG सस्ती होगी।
- माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा।
- सोलर से जुड़े सामान भी सस्ते होंगे।
- कपड़े भी सस्ते होंगे।
शराब और नशे की वस्तु हुई महंगी
देश में शराब के शौकीनों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में शराब महंगी होने से शराब पीने के शौकीनों की जेब पर असर पड़ेगा और उन्हें अपनी मनपसंद शराब पीने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि जानकार कहते हैं कि अगर शराब खरीदने वालों की संख्या में गिरावट नहीं हुई तो सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और उसे फायदा ही होगा। ।














