रेलवे में ग्रप डी पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर कर सकते हैं।
कब है लास्ट डेट
आवेदन करने की लास्ट डेट 2 फरवरी 2026 है। इसके लिए शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 4 मार्च 2026 है। वहीं, इसके आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 5 मार्च को खुलेगी जो 14 मार्च को बंद होगी।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22195 पदों को भरा जाएगा।
क्या हैं एज लिमिट
इस भर्ती के लिए मेक्सिमम 33 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन करने की मिनिमम एज लिमिट 18 वर्ष है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (रीजनल) पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।
कितना है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले एससी, एसटी, एक्स सर्विसमेन, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा बाकी सभी को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।











