बीते दो दिनों की तेजी के बाद गुरुवार को सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दियासोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार पर आज इन धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली।
चांदी के भाव में जोर दर गिरावट
खास तौर पर चांदी के दामों में आई भारी गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी, जबकि सोना भी हजार रुपये सस्ता हो गया। जिन लोगों को महंगे भाव का इंतजार था।
गुरुवार को MCX पर चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब चांदी का भाव सीधे 2,43,500 रुपये प्रति किलो तक फिसल गया। यानी एक झटके में चांदी करीब 24,950 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई।
हाई लेवल से अब कितनी सस्ती है चांदी
अगर पिछले महीने की बात करें, तो 29 जनवरी को चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके बाद से ही इसमें लगातार गिरावट का दौर देखने को मिला। मौजूदा भाव की तुलना करें, तो चांदी अपने हाई से करीब 1.77 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है। बजट के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई।
सोने के दाम भी गिरे
चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी गुरुवार को तेज गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का दाम आज गिरकर 1,51,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोने के दाम में करीब 1850 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
क्या है गिरावट की वजह?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्लोबल संकेतों, मुनाफावसूली और डॉलर में मजबूती की वजह से सोना-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका साबित हो सकती है।















