आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है. यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बहुत बड़ी मदद साबित हुई है.
सही जानकारी नहीं
कभी-कभी लोगों को पता नहीं होता कि कौन से अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं और वे इसका फायदा कहां उठा सकते हैं. नतीजतन, वे गलत अस्पतालों में चले जाते हैं, जहां उन्हें इलाज पर बहुत सारा पैसा खर्च करना पड़ता है.
ऑनलाइन अस्पताल लिस्ट कैसे चेक करें?
सबसे पहले hospitals.pmjay.gov.in पर क्लिक करें.
अपना राज्य चुनें. जैसे- Uttar Pradesh. अपना जिला चुनें, जैसे- Ghaziabad.
Hospital Type का चुनाव करें. यहां ‘Public’ (सरकारी) या ‘Private’ (निजी) चुन सकते हैं, या ‘All’ रहने दें.
अगर आप किसी खास बीमारी जैसे- दिल की बीमारी या कैंसर के लिए देख रहे हैं, तो उसे चुनें, नहीं तो खाली छोड़ दें.
स्क्रीन पर दिख रहा कोड भरें और Search बटन पर क्लिक करें.
आपके सामने अस्पताल का नाम, पता, फोन नंबर और वहां मिलने वाली सुविधाओं की पूरी लिस्ट आ जाएगी
अस्पताल जाने से पहले अपना आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड साथ ले जाना न भूलें. हर अस्पताल में एक आयुष्मान मित्र (Ayushman Mitra) हेल्प डेस्क होती है, जो आपको भर्ती करने और मुफ्त इलाज की प्रक्रिया में मदद करेगी.
अस्पताल के बारे में पहले से पता करना क्यों जरूरी है?
अगर आप पहले से यह चेक नहीं करते कि अस्पताल पैनल में है या नहीं, तो आपको कैशलेस इलाज नहीं मिलेगा, आपको अपना पैसा खर्च करना पड़ सकता है और इलाज में देरी या दिक्कतें हो सकती हैं.













