राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो बच्चों को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद टो-गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।















