पाकिस्तान की राजधानी Islamabad को धमाके ने दहला दिया है। इमामबाड़े में हुए ब्लास्ट में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 130 से अधिक लोग घायल हैं। ये Blast तब हुआ जब लोग Imambara में नमाज पढ़ रहे थे।
मस्जिद धमाका
ऐतिहासिक रिकॉर्ड से समझें तो नमाज के दौरान हुए सबसे बड़े धमाकों की लिस्ट में टॉप पर नाम मिस्र का है। यहां 2017 में नमाज के दौरान सिनाई की मस्जिद में भीषण धमाका हुआ था। इस धमाके में 305 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम पाकिस्तान के पेशावर में हुए मस्जिद धमाके का नाम है। यह विस्फोट 30 जनवरी, 2023 को पेशावर की पुलिस लाइंस मस्जिद में हुआ था। इसमें करीब 100 लोगों की जान चली गई।
तीसरे स्थान पर भी पाकिस्तान की मस्जिद की नाम है। लाहौर में 28 मई 2010 को अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की 2 मस्जिदों को एक साथ ही जुमे की नमाज के दौरान निशाना पर लिया गया था।














