GRM Overseas उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने लंबी अवधि में निवेशकों को मालामाल किया है। अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 12.50 लाख रुपये के आसपास होती।
GRM Overseas का शेयर बढ़ा
शुक्रवार को GRM Overseas का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर यह ₹165 के आसपास बंद हुआ, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक कंपनी से जुड़ी खबरों को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। सोमवार को बाजार खुलते ही इस शेयर पर खास नजर रहने की उम्मीद है।
GRM Overseas ने बोनस इश्यू की भी घोषणा की है। कंपनी 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही है, यानी हर एक शेयर पर दो बोनस शेयर। बोनस इश्यू का सीधा फायदा यह होता है कि शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और निवेशकों की होल्डिंग मजबूत होती है।














