मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस में ASI (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के 89 पदों पर भर्ती निकाली है।
अंतिम तिथि
आवेदन का अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 तक रहेंगे। उम्म्मीद्वार जो इस पोस्ट केर लिए अप्लाई करना चाहते है वो फौरन आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई करें।
पदों का विवरण
- एएसआई कंप्यूटर के लिए 14 पद
- हेड कॉन्स्टेबल कंप्यूटर के लिए 75 पद
योग्यता:
- सहायक उप निरीक्षक (ASI) कंप्यूटर: कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। या राजीव गांधी तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा या मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक से कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में तीन साल का डिप्लोमा किया हो।
- हेड कॉन्स्टेबल कंप्यूटर: मान्यता प्राप्त बोर्ड/मंडल से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय के साथ 12वीं पास की हो या कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा किया हो।
आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट
फिजिकल स्टैंडर्ड: पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 155 सेमी अनिवार्य है।











