• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, April 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
February 15, 2026
in छत्तीसगढ़
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

READ ALSO

Chhattisgarh Liquor Scam: बहु चर्चित शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सौम्या चौरसिया व केके श्रीवास्तव जेल से हुए रिहा

अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से दो रातों में दो की मौत

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। प्रस्तावित कार्यों में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श सहित शेड निर्माण, आगंतुकों के विश्राम एवं भोजन के लिए शेड निर्माण, शौचालय परिसर भवन का निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण शामिल हैं। उन्होंने इन कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा और आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा एवं भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं। वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी। बताया जाता है कि बाबा ने पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित किया और उसी स्थान को अपनी तपोभूमि बनाया। वर्षा, ग्रीष्म और शीतकृतीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर भगवान भोलेनाथ की साधना करना उनकी तपस्या की विशेष पहचान बन चुकी है। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Related Posts

Chhattisgarh Liquor Scam: बहु चर्चित शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सौम्या चौरसिया व केके श्रीवास्तव जेल से हुए रिहा
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Scam: बहु चर्चित शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सौम्या चौरसिया व केके श्रीवास्तव जेल से हुए रिहा

April 8, 2026
अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से दो रातों में दो की मौत
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से दो रातों में दो की मौत

April 8, 2026
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS.. इस काम के लिए मिल सकेगी 10 दिनों की छुट्टी, GAD ने भी जारी किया दिशानिर्देश
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS.. इस काम के लिए मिल सकेगी 10 दिनों की छुट्टी, GAD ने भी जारी किया दिशानिर्देश

April 8, 2026
जग्गी मर्डर केसः पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, मिली है आजीवन कारावास की सजा
छत्तीसगढ़

जग्गी मर्डर केसः पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, मिली है आजीवन कारावास की सजा

April 8, 2026
रेलवे का अलर्ट: 5 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस
छत्तीसगढ़

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ में 11 से 27 अप्रैल तक 10 ट्रेनें रद्द, मैंटेनेंस के चलते लोकल पैसेंजर ट्रेनें भी होगीं प्रभावित

April 7, 2026
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन; इस महीने से 528 किलोलीटर का आबंटन जारी
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन; इस महीने से 528 किलोलीटर का आबंटन जारी

April 7, 2026
Next Post
समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Indian Railway Recruitment 2025: रेलवे में 8000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Indian Railway Recruitment 2025: रेलवे में 8000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

October 10, 2025
मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

February 23, 2026
छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

October 17, 2025
Bilaspur Rail Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायगढ़ समेत 5 जिलों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Bilaspur Rail Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायगढ़ समेत 5 जिलों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

November 4, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम गिरे! सिल्वर ₹3300 टूटा; जानें आज के 24 कैरेट गोल्ड का रेट
  • Raigarh News : डायल 112 चालक से मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई — एक आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar CM: 15 अप्रैल को हो सकता है बिहार नया CM का ऐलान, मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगे
  • Share Market: शेयर बाजार में फिर हाहाकार, Sensex 500 से ज्यादा अंक टूटा; Nifty भी 150 प्वाइंट नीचे

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In