• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, March 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home राशिफल

Rashifal For Today: आज इन पांच राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़े 17 मार्च का राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 17, 2026
in राशिफल
Rashifal: कुंभ राशि वाले आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के बन रहे योग, पढ़े दैनिक राशिफल!
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आज 17 मार्च,मंगलवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में होगा, इसके अलावा कई तरह के शुभ योगों का भी निर्माण होगा। इस दौरान कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ के अधूरे काम पूरे होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा बीतेगा।

 

 

 

 

मेष राशि
आज का दिन आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी सहयोगी की कोई बात आपको थोड़ी खटक सकती है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं। जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों में आकर अपना मन विचलित न करें, बल्कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। सेहत के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतना बेहतर रहेगा।

 

 

 

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी भी काम में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे, जिससे आपको सही परिणाम मिलेंगे। आपकी ऊर्जा और उत्साह आज भरपूर रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर जो चिंता थी, वह धीरे-धीरे कम होती नजर आएगी। व्यापार से जुड़े किसी काम के लिए आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज आपको किसी भी काम में लापरवाही से बचना होगा। यदि पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद था, तो वह बातचीत के जरिए सुलझ सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की आशंका हो सकती है। कार्यस्थल पर अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं होगा, वरना आपके प्रमोशन पर भी असर पड़ सकता है।

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन की उलझनें भी दूर होंगी। बच्चों के साथ समय बिताकर आपको काफी सुकून और आनंद मिलेगा। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी उपलब्धि मिलने से घर का माहौल और भी खुशहाल रहेगा। काम में मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम थोड़े देर से मिल सकते हैं।

 

 

सिंह राशि
आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। हालांकि लोगों से काम निकालने के लिए आपको थोड़ा नरम व्यवहार अपनाना होगा, क्योंकि आपका तेज स्वभाव कुछ लोगों को असहज कर सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक समस्याएं थोड़ी चिंता बढ़ा सकती हैं, लेकिन समझदारी से काम लेने पर सब संभल जाएगा। संतान से किया हुआ कोई वादा आज आपको पूरा करना पड़ सकता है।

 

 

 

 

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से हल्की-फुल्की नोक झोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। परिवार में चल रही पुरानी नाराजगी बातचीत से दूर होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। नए वाहन की खरीदारी को लेकर आप पिताजी से चर्चा कर सकते हैं

 

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन आपको दिखावे और अनावश्यक खर्चों से दूर रहने की सलाह देता है। कोई सरकारी मामला आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है और लेन-देन से जुड़ा कोई विवाद कानूनी रूप भी ले सकता है। संतान के एडमिशन को लेकर आप उनके सीनियर्स या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। अपने लिए कुछ नए कपड़े या जरूरी सामान खरीदने का भी मन बना सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आगमन से माहौल खुशहाल रहेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण काम फाइनल होने की संभावना है, जिससे आप खुशी में किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप आपके लिए लाभदायक साबित होगी और अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। नए वाहन की खरीदारी का विचार भी मन में आ सकता है।

 

 

READ ALSO

Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि का दे रहा संकेत, जाने बाकि राशियों का हाल

Rashifal For Today: आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

 

धनु राशि
आज का दिन व्यापार और आय में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आमदनी पहले से बेहतर होगी और आप नए स्रोतों से कमाई के अवसर तलाशेंगे। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने के संकेत मिल सकते हैं। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने का विचार भी बन सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में काम आएगी।

 

 

 

 

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी के कारण छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने से भागदौड़ बढ़ेगी। काम का बोझ भी आज ज्यादा रह सकता है क्योंकि कुछ सहकर्मी छुट्टी पर जा सकते हैं। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती नजर आएगी।

 

 

 

 

कुंभ राशि
आज का दिन अच्छे कार्य करने और दूसरों की मदद करने का रहेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। कार्यस्थल पर बॉस से किसी बात को लेकर हल्की तकरार हो सकती है, इसलिए संयम से काम लें। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनाने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे आप आसानी से निभा लेंगे।

 

 

 

मीन राशि
आज आपको अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करना चाहिए, क्योंकि बढ़ते खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। कोई शारीरिक परेशानी भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुल सकते हैं। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए स्थिति को संभालने के लिए विनम्रता से माफी मांगना ही बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की कुछ नए प्रभावशाली व्यक्तियों से पहचान बढ़ सकती है

Related Posts

Rashifal: वृस्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का राशिफल!
राशिफल

Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि का दे रहा संकेत, जाने बाकि राशियों का हाल

March 16, 2026
Rashifal For Today: आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!
राशिफल

Rashifal For Today: आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

March 15, 2026
Rashifal For Today: आज इन राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा दिन, नई नौकरी के मिलेंगे अवसर, पढ़े दैनिक राशिफल!
राशिफल

Rashifal For Today: आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिलेगी खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल

March 14, 2026
Rashifal: कुंभ राशि वाले आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के बन रहे योग, पढ़े दैनिक राशिफल!
राशिफल

Rashifal For Today: वृषभ राशि वालों आज का दिन आपको अपने व्यवहार और वाणी पर संयम बनाए रखें, पढ़िए दैनिक राशिफल!

March 13, 2026
Rashifal: वृस्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का राशिफल!
राशिफल

Rashifal: कुंभ राशि वाले आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के बन रहे योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

March 12, 2026
Rashifal For Today: आज इन राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा दिन, नई नौकरी के मिलेंगे अवसर, पढ़े दैनिक राशिफल!
राशिफल

Rashifal: आज इन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और पद-प्रतिष्ठा में होगी प्राप्ति, पढ़िए दैनिक राशिफल!

March 11, 2026
Next Post
SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल

SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

खाद्य मंत्री ने वर्षाकाल के लिए पहुंचविहीन गांवों में राशन सामग्री भंडारण करने के दिए निर्देश

June 18, 2022
Chhattisgarh Govt Latest news: छत्तीसगढ़ में अब सभी निकायों में होगा ऑनलाइन टैक्स का भुगतान… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Govt Latest news: छत्तीसगढ़ में अब सभी निकायों में होगा ऑनलाइन टैक्स का भुगतान… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

November 7, 2025

रायगढ़ विधायक स्वयं अपने पुत्र रीतिक को लेकर थाना पहुंचे आत्मसमर्पण कराने

April 19, 2022

छत्तीसगढ़: बढ़ती जा रही चुनौती, कोरोना संक्रमण दर 8 फीसदी के पार

January 10, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh today news: रायपुर में चाकूबाजी में बड़ी वारदात; देर रात इस गैंग के लोगों ने दो युवकों को मारा चाकू, इलाके में मचा हड़कंप
  • SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल
  • Rashifal For Today: आज इन पांच राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़े 17 मार्च का राशिफल
  • Silver and Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹11,000 सस्ती हुई चांदी- चेक करें आज की ताजा कीमतें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In