नवरात्रि पर्व की शुरुआत कलश स्थापना के साथ ही होती है। भक्त नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में विधिवत कलश स्थापित करते हैं और फिर नौ दिनों तक इसकी पूजा करते हैं। फिर दसवें दिन इसे विसर्जित कर दिया जाता है। कलश स्थापना को ही घटस्थापना भी कहा जाता है। इसके बिना नवरात्रि पर्व अधूरा माना जाता है। चलिए जानते हैं नई दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, मुंबई समेत देश के तमाम शहरों में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
चैत्र नवरात्रि: सुबह इतने बजे से शुरू कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 मार्च को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह में 06:52 ए एम से शुरू होकर 07:43 ए एम तक रहेगा, जिसकी अवधि – 00 घण्टे 50 मिनट्स तक मानी जा रही है।
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 19 मार्च, 2026 को 06:52 मिनट पर
प्रतिपदा तिथि समाप्त – 20 मार्च, 2026 को 04:52 मिनट पर
चैत्र नवरात्रि के दिन आप अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना या कलश स्थापना पूजा कर सकते हैं, जिसका समय दोपहर में 12:05 पी एम से 12:53 पी एम तक रहेगा। इस मुहूर्त की अवधि – 00 घण्टे 48 मिनट्स रहेगी।
चौघड़िया मुहूर्त
शुभ – उत्तम 06:26 ए एम से 07:57 ए एम
चर – सामान्य 10:58 ए एम से 12:29 पी एम
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन किस देवी की होगी पूजा?
2026चैत्र नवरात्रि का पहला दिन गुरुवार को 19 मार्च के दिन है। इस दिन माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।















