बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। नीतीश कुमार आज शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े को सौंपा। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार खुद नामांकन भरने दिल्ली नहीं पहुंचे। उनकी जगह संजय झा ने नामांकन फॉर्म जमा करवाया है। पार्टी के तमाम बड़े नेता नीतीश के प्रस्ताव बने हैं। नीतीश कुमार के अलावा कोई भी नेता नामांकन दाखिल नहीं कर रहा है। इसलिए निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है।
निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे नीतीश कुमार
जानकारी के अनुसार, 15 मार्च से 22 मार्च तक JDU के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जा सकता है। 23 मार्च को स्क्रूटनी और 24 मार्च को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। अध्यक्ष पद के लिए एक से ज्यादा नामांकन फॉर्म आने के बाद 27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। 16 मार्च, 2026 को जेडीयू ने इस पद के लिए एक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था।
पांचवी बार बनेंगे जेडीयू अध्यक्ष
जेडीयू अध्यक्ष के तौर पर यह उनका पांचवा कार्यकाल होगा। वे पहली बार अप्रैल 2016 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, जब उन्होंने वरिष्ठ नेता शरद यादव से पदभार संभाला था। 2019 में वे फिर से चुने गए, लेकिन 2020 में उन्होंने RCP सिंह के लिए रास्ता बना दिया। नीतीश ने दिसंबर 2023 में पार्टी के अपने सहयोगी और अब केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) से JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला था।













