महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में सक्रिय 11 खूंखार नक्सलियों ने सीआरपीएफ (CRPF) के आला अधिकारियों के सामने अपने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 68 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था।
5 टॉप लेवल के नक्सली का हुआ आत्मसमर्पण
सरेंडर करने वाले इन 11 नक्सलियों में संगठन के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें 5 टॉप लेवल के नक्सली हैं, जिनमें DVCM खूंखार कमांडर और एरिया कमेटी मेंबर जैसे पदों पर तैनात नक्सली शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से गढ़चिरौली और आसपास के इलाकों में नक्सली वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे थे।
नक्सली नेटवर्क को लगा तगड़ा झटका
68 लाख के इनाम वाले इन नक्सलियों के मुख्यधारा में आने से नक्सली नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों का स्वागत किया है और उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाले लाभ देने का आश्वासन दिया है















