आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। अगर आप भी मां बंलेश्वरी के दर्शन करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे प्रशासन ने चैत्र नवरात्रि मेला पर ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य चैत्र नवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये गाड़ी 23 से 28 मार्च तक चलेंगी, जो 63 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे नवरात्रि मेला के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी।
जानें टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा मेमू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 05 बजे रवाना होकर दुर्ग स्टेशन पर 11:05 बजे, रायपुर स्टेशन पर 12:25 बजे, तिल्दा नेवरा स्टेशन पर 13.50 बजे, भाटापारा स्टेशन पर 14-14 बजे बिलासपुर स्टेशन पर 16.00 बजे, 19.30 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06884 कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) मेमू, कोरबा स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 05.10 बजे रवाना होकर बिलासपुर 7:25 बजे, भाटापारा 8.37 बजे, तिल्दा नेवरा 9:06 बजे, रायपुर 10.14 बजे, दुर्गा 1225 बजे गोंदिया 16.00 बजे, तथा 19.30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन पहुंचेगी।















