• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, March 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ATF Price Hike: 1 अप्रैल से हवाई सफर हो सकता है महंगा, ATF की बढ़ती कीमतों के कारण फ्लाइट टिकट होगी महंगी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 24, 2026
in देश
ATF Price Hike: 1 अप्रैल से हवाई सफर हो सकता है महंगा, ATF की बढ़ती कीमतों के कारण फ्लाइट टिकट होगी महंगी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं. तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल से विमानन ईंधन (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण एयरलाइंस पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि एटीएफ की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय की जाती हैं. इसलिए तेल की वैश्विक कीमतों में हो रहे बदलावों का सीधा असर अप्रैल की शुरुआत से दिखाई दे सकता है. सरकार इस मुद्दे पर लगातार एयरलाइंस के साथ चर्चा कर रही है ताकि बीच का कोई रास्ता निकाला जा सके और परिचालन प्रभावित न हो.

READ ALSO

लोकसभा में अब 543 की जगह 816 सीटें, 33% होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित; मोदी सरकार लाने जा रही बिल

हिंदू, सिख और बौद्ध के अलावा किसी धर्म में धर्मांतरण पर छिनेगा अनुसूचित जाति का दर्जा’, SC का बड़ा फैसला

क्यों बढ़ रहा है दबाव?

विमानन ईंधन यानी एटीएफ किसी भी एयरलाइन के संचालन खर्च का लगभग 35 से 45 प्रतिशत हिस्सा होता है. पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं. जिसका सीधा असर हवाई ईंधन की दरों पर पड़ता है. नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि यह केवल एक विभाग का मामला नहीं है. बल्कि इसमें नागरिक उड्डयन. विदेश मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय को मिलकर काम करना होगा. सरकार की प्राथमिकता यह है कि यात्रियों को अचानक लगने वाले किराए के झटके से बचाया जा सके. लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर पड़ना तय है.

एयरलाइंस की दोहरी मार

ईंधन की कीमतों के अलावा एयरलाइंस एक और बड़ी चुनौती का सामना कर रही हैं. सुरक्षा कारणों से कुछ उच्च जोखिम वाले हवाई क्षेत्रों (Airspaces) से बचने की सलाह दी गई है. जिसके कारण उड़ानों को लंबे रूट तय करने पड़ रहे हैं. लंबा रास्ता होने का मतलब है ज्यादा ईंधन की खपत और बढ़ता परिचालन खर्च. इन बदलती परिस्थितियों ने एयरलाइंस के मुनाफे (Margins) पर भारी दबाव डाल दिया है. मंत्री नायडू ने कहा कि सरकार सुरक्षित उड़ानों के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि एयरलाइंस का कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे और यात्रियों पर बोझ कम से कम हो.

आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

बढ़ते खर्चों को संभालने के लिए देश की प्रमुख एयरलाइंस ने पहले ही ‘फ्यूल सरचार्ज’ लगाना शुरू कर दिया है. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू टिकटों पर 399 रुपये का सरचार्ज जोड़ दिया है. जबकि अंतरराष्ट्रीय रूट पर यह 830 रुपये से लेकर 16,600 रुपये तक हो सकता है. इसी तरह इंडिगो ने दूरी के हिसाब से 425 रुपये से 2,300 रुपये तक का सरचार्ज लागू किया है. वहीं अकासा एयर ने भी 199 रुपये से 1,300 रुपये प्रति सेक्टर का शुल्क लेना शुरू किया है. सरकार इन बदलावों पर कड़ी नजर रख रही है ताकि यात्रियों के लिए टिकट की कीमतें नियंत्रण से बाहर न हो जाएं

Related Posts

लोकसभा में अब 543 की जगह 816 सीटें, 33% होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित; मोदी सरकार लाने जा रही बिल
देश

लोकसभा में अब 543 की जगह 816 सीटें, 33% होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित; मोदी सरकार लाने जा रही बिल

March 24, 2026
हिंदू, सिख और बौद्ध के अलावा किसी धर्म में धर्मांतरण पर छिनेगा अनुसूचित जाति का दर्जा’, SC का बड़ा फैसला
देश

हिंदू, सिख और बौद्ध के अलावा किसी धर्म में धर्मांतरण पर छिनेगा अनुसूचित जाति का दर्जा’, SC का बड़ा फैसला

March 24, 2026
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज! शिंदे–फडणवीस ने की देर रात अहम बैठक, इस मुद्दे पर हुई चर्चा
देश

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज! शिंदे–फडणवीस ने की देर रात अहम बैठक, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

March 24, 2026
झूम उठा घरेलू शेयर बाजार, खुलते ही सेंसेक्स 1040 अंक उछला, निफ्टी फिर 22,800 के पार, इन स्टॉक्स में मंगल
देश

झूम उठा घरेलू शेयर बाजार, खुलते ही सेंसेक्स 1040 अंक उछला, निफ्टी फिर 22,800 के पार, इन स्टॉक्स में मंगल

March 24, 2026
DA Hike Latest News: चैत्र नवरात्रि पर सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, सरकार ने महंगाई भत्ते में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी
देश

DA Hike Latest News: चैत्र नवरात्रि पर सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, सरकार ने महंगाई भत्ते में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

March 24, 2026
अगले 5 दिन में बात बनी तो ठीक, वरना जारी रहेगी बमबारी’, ईरान युद्ध पर और क्या-क्या बोले ट्रंप
देश

अगले 5 दिन में बात बनी तो ठीक, वरना जारी रहेगी बमबारी’, ईरान युद्ध पर और क्या-क्या बोले ट्रंप

March 23, 2026
Next Post
बड़ी खबर! IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल, RCB को लगा एक और बड़ा झटका

बड़ी खबर! IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल, RCB को लगा एक और बड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

December 3, 2025

आपसी रंजिश पर घरघोड़ा की नाबालिग बालिका को सुनियोजित तरीके से किये किडनैप….कोरबा में छिपाकर रखे थे बालिका, आरोपियों के चंगुल से घरघोड़ा पुलिस की सकुशल बरामदगी

January 27, 2022
Cyclonic Storm DITWAH: हवाई सेवा पर चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ का होगा असर; एयर इंडिया और IndiGo ने जारी की एडवाइजरी…

Cyclonic Storm DITWAH: हवाई सेवा पर चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ का होगा असर; एयर इंडिया और IndiGo ने जारी की एडवाइजरी…

November 29, 2025

डीईओ आदित्य ने रायगढ़ व तमनार विकासखंड के विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण शाला संचालन में अनियमितता, अनुशासनहीनता व अनुपस्थिति को लेकर दी गई कड़ी समझाइश, मांगे गए स्पष्टीकरण

June 21, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में निकली 11,127 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
  • लोकसभा में अब 543 की जगह 816 सीटें, 33% होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित; मोदी सरकार लाने जा रही बिल
  • बड़ी खबर! IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल, RCB को लगा एक और बड़ा झटका
  • ATF Price Hike: 1 अप्रैल से हवाई सफर हो सकता है महंगा, ATF की बढ़ती कीमतों के कारण फ्लाइट टिकट होगी महंगी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In