मेरठ से दिल्ली के बीच यात्रा करने वालों के लिए अब सफर महंगा होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में बढ़ोतरी की ऐलान किया है, जो 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू हो जाएगा।
हल्के वाहनों पर बढ़ा टोल
नई दरों के अनुसार मेरठ से सराय कालें खां तक चलने वाली कार, जीप और वैन के लिए टोल शुल्क 170 रुपए से बढ़कर 175 रुपए कर दिया गया है। वहीं 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर अब 255 रुपए की जगह 265 रुपए चुकाने होंगे। यो बढ़ोतरी नियमित रूप से यात्रा करने वालों पर सीधा असर डालेगी।
बस और ट्रक के किराए में बढ़ोतरी
मिनी बस के लिए टोल 275 रुपए से बढ़ा कर 286 रुपए कर दिया गया है, जबकि 24 घंटे में वापसी पर ये 415 रुपए ये बढ़कर 425 रुपए हो गया है। वहीं बस और ट्रक के लिए टोल शुल्क 580 रुपए के बढ़ाकर 595 रुपए और वापसी के लिए 870 रुपए से बढ़ा कर 890 रुपए कर दिया गया है।
मल्टी एक्सल वाहनों पर भी असर
मल्टी एक्सल और भाहरी वाहनों के लिए टोल में वृद्धि की गई है। नई दरों के तहत 630 रुपए की जगह 645 रुपए, 905 रुपए की जगह 930 रुपए और 1105 रुपए की जगह 1130 रुपए देना होगा। वहीं 24 घंटे में आने-जाने पर ये शुल्क 970 रुपए, 1395 रुपए और 1700 रुपए तक पहुंचेगा।
यात्रियों और व्यापार पर प्रभाव
टोल दरों में ये बढ़ोतरी यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई पर असर डालेगी। नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों और व्यावसायिक वाहनों की लागत बढ़ेगी। ये वृद्धि हर साल होने वाले करीब 5 प्रतिशत वार्षिक संशोधन के तहत की गई है, जो वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू होगी।
















