LPG किल्लत का संकट हाल-फिलहाल में थमता नहीं नजर आ रहा है। इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव का असर भारत में भी देखा जा रहा है और इसके नतीजे के तौर पर देश में एलपीजी का सप्लाई संकट जारी है। अब एक तरफ जहां जनता सप्लाई की चिंता और बढ़ते दामों से जूझ रही है, एक और समस्या धीरे-धीरे पैर पसार रही है-वो है एलपीजी बुकिंग स्कैम
इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर के मुताबिक स्कैमर्स इस समय एलपीजी की उपलब्धता को लेकर छाए पैनिक का फायदा उठाना चाहते हैं और एलपीजी यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं। इस स्थिति का फायदा उठाकर वो फर्जी एलपीजी बुकिंग लिंक के जरिए आपकी पर्सनल इंफॉरमेशन ले सकते हैं और फिर वित्तीय डिटेल्स भी चुरा सकते हैं जिससे आपका बैंक अकाउंट का पैसा खतरे में आ सकता है।
ये कैसे काम करता है-
SMS और WhatsApp के जरिए या फिर सोशल मीडिया एड के अलावा अर्जेंट एलपीजी बुकिंग के नाम पर ये फर्जी लिंक ग्राहकों के साथ शेयर किए जाते हैं। एलपीजी की सप्लाई संकट के बीच जारी गैस जरूरतों के चलते यूजर्स इस स्कैम के जाल में फंस रहे हैं।
LPG बुकिंग स्कैम के पीछे का माजरा क्या है?
ऐसे आने वाले ज्यादातर मैसेज में आने वाले लिंक्स ऐसे लगते हैं कि ये ऑफिशियल एलपीजी बुकिंग वेबसाइट के लिंक जैसे लगते हैं। लेकिन एक बार आप इन्हें क्लिक करते हैं तो ये फर्जी लिंक्स आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये लिंक आपसे आपकी पर्सनल डिटेल्स, ओटीपी या बैंक खाते की जानकारी मांग लेते हैं। कई मामलों में ये QR कोड स्कैन करने को कहते हैं जिससे ग्राहकों का पूरा खाता खाली हो सकता है। कई मामलों में तो ये अनजान ऐप्स को भी डाउनलोड करने को कहते पाए गए हैं जबकि असल में ये फेक पोर्टल इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि आपका फाइनेंशियल डेटा चुरा कर आपसे पैसे हड़प सकते हैं।
बचने के लिए एडवाइजरी के तहत इन चेतावनी निर्देशों का ध्यान रखें और इनमें से किसी को भी नोटिस करें तो तुरंत सावधान हो जाएं
एलपीजी कमी के कारण इंस्टेंट बुकिंग का दावा करने वाले मैसेज
ऐसे लिंक्स जो ऑफिशियल वेबसाइट से मेल नहीं खाते
अनजान ऐप इंस्टॉल करने वाले लिंक या APK डाउनलोड्स
आपसे OTP, पिन या अन्य बैंक डिटेल्स मांगी जाएं तो
एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि ऑफिशियल एलपीजी प्रोवाइडर्स किसी भी ऐसे-वैसे लिंक या मैसेज के जरिए सेंसेटिव डिटेल्स नहीं मांगती है
आपको क्या करना चाहिए?
अगर आप एलपीजी सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो सेफ ऑप्शन के साथ ही बने रहें। हमेशा ऑफिशियल ऐप या आपके एलपीजी प्रोवाइडर की वेरिफाइड वेबसाइट्स पर ही बुकिंग करें और अनजान नंबरों से आए लिंक पर क्लिक करने से बचें। साथ ही किसी एक्शन को लेने से पहले मैसेज को क्रॉस-चेक करें।l
















