• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, April 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 5, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

5 अप्रैल, रायगढ़/जशपुर। कल जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित शॉर्ट फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय जी (धर्मपत्नी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी) एवं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जशपुर के विशिष्ट प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिकों, फिल्म ख़ौफ़ की टीम उपस्थित रही।

READ ALSO

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त

विदित हो कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह समाज के ज्वलंत मुद्दों पर लगातार शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने जशपुर में रहते हुए “कजरी” फिल्म का निर्माण किया था। राष्ट्रीय नाट्य मंचन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का निर्माण किया।

इस फिल्म की कहानी स्वयं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने लिखी है। उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है तथा फिल्म में एक पीड़ित शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके सुपुत्र “ऋभु समर्थ सिंह” भी फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।

फिल्म में साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित फिल्म ख़ौफ़ की टीम के प्रवीण अग्रवाल, कुंदन सिंह, ऋभु समर्थ सिंह, वंशिका गुप्ता, लायरा जैन, राम प्रकाश पाण्डेय ने मंच से फिल्म निर्माण को लेकर अपने अनुभव साझा किया। सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने फिल्म की सराहना की और इसे समाज के लिए एक उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

फिल्म विमोचन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय जी ने कहा कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह फिल्मों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड पर आधारित यह फिल्म लोगों को जागरूक करने में प्रभावी साबित होगी। उन्होंने पूरी पुलिस टीम एवं फिल्म से जुड़े कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम जी ने भी एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जशपुर में हो रहे नाट्य मंचन की प्रशंसा करते हुए स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म के जागरूकता संदेशों का सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों के प्रति जागरूक हो सकें।

राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के प्रमुख डॉ. आनंद पाण्डेय जी ने कहा कि –
“एसएसपी शशि मोहन सिंह और मेरे द्वारा इस नाटक के महोत्सव की परिकल्पना की गई थी। इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय कलाकारों को एक मंच के साथ लघु फिल्मों में अभिनय करने का अवसर मिल रहा है। “जशरंग महोत्सव” का कारवां आगे भी जारी रहेगा ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता श्री राजीव नंदे, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशि कुमार, श्रीमती अनामिका नंदे, श्रीमती गीतांजलि व्यास, श्रीमती रेखा सिंह, श्री नितिन राय, श्री राजू गुप्ता, महिला समूह “सजल ग्रुप” की महिलाएं सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

👉🏻 *एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* –

*”फिल्म को लेकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म का उद्देश्य साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोग इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और इसका प्रचार-प्रसार करें, ताकि फिल्म का उद्देश्य पूरी तरह सफल हो सके।”

Related Posts

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
रायगढ़

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त
रायगढ़

Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त

April 3, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

April 3, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
रायगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

April 1, 2026
Raigarh News : युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई — महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई — महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

April 1, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त

April 1, 2026
Next Post
पूर्व IAEA चीफ अल-बरदेई ने खाड़ी देशों और UN से की ट्रंप के खिलाफ बड़ी अपील, कहा-“इस पागल को कैसे भी रोको”

पूर्व IAEA चीफ अल-बरदेई ने खाड़ी देशों और UN से की ट्रंप के खिलाफ बड़ी अपील, कहा-"इस पागल को कैसे भी रोको"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

14 मई 2022 राशिफल: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है

May 14, 2022

अवैध शराब बनाने वालों पर सरिया पुलिस की लगातार कार्रवाई

February 7, 2022

नए सत्र से बदल सकता है कॉलेजों का सिलेबस

April 26, 2022
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदान से पहले ही NDA गठबंधन ने गंवाई एक सीट, ग्लैमर क्वीन सीमा का विधायक बनने का सपना टूटा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदान से पहले ही NDA गठबंधन ने गंवाई एक सीट, ग्लैमर क्वीन सीमा का विधायक बनने का सपना टूटा

October 18, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • छुट्टी के दिन खुला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: RTE दाखिलों में लापरवाही पर स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब…
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बिना मिट्टी के उगाया गया हाईटेक नशा, पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • PM Kisan Yojana: सरकार ने PM Kisan योजना में किया बड़ा बदलाव, बिना इस कार्ड के नहीं आएंगे 23वीं किस्त
  • भारतीय शेयर बाजार में बढ़ा दबाव! दो दिनों में विदेशी निवेशकों ने निकाले ₹19,837 करोड़

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In