• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, April 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

ODI World Cup 2027: मेजबान होकर भी मेहमान जैसा संघर्ष, ICC टूर्नामेंट में किस टीम का खेलना बना टेढ़ी खीर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 6, 2026
in खेल
ODI World Cup 2027: मेजबान होकर भी मेहमान जैसा संघर्ष, ICC टूर्नामेंट में किस टीम का खेलना बना टेढ़ी खीर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

वनडे विश्व कप 2027 अगले साल खेला जाएगा, लेकिन इस बीच जो अपडेट आ रहे हैं, वो अपने आप में हैरान करने वाले हैं। आईसीसी वनडे विश्व कप के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी मेजबान देश को ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा हो, लेकिन इस बार जो समीकरण बन रहे हैं, वो कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि अभी काफी वक्त बाकी है, लेकिन खास बात ये है कि टीम को मेजबान होकर भी मेहमान जैसा संघर्ष करना पड़ रहा है और नामीबिया की जगह अभी तक वनडे विश्व कप में पक्की नहीं हो पाई है।

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को डायरेक्ट एंट्री, नामीबिया को क्यों नहीं मिली जगह

दरअसल हमने आपको पहले भी बताया है कि अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप की मेजबानी तीन देश मिलकर कर रहे हैं। इसमें साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया का नाम शामिल है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने तो अपनी सीट पक्की कर ली है, लेकिन नामीबिया का संघर्ष अभी जारी है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आईसीसी के फुल मैंबर हैं, लिहाजा उन्हें डायरेक्ट एंट्री मिली है, लेकिन नामीबिया एसोसिएट मैंबर है, इसलिए उन्हें क्वालीफाई करके आना होगा। अभी जो क्वालीफायर खेले जा रहे हैं, उसमें नामीबिया की हालत बहुत पतली है। ऐसा नहीं लग रहा है कि टीम शामिल हो पाएगी, लेकिन अभी उसके लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं। टीम को एक और चांस मिलेगा, लेकिन अगर वो भी टीम चूकी तो फिर खेल खत्म हो जाएगा। अभी तक वनडे विश्व कप के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ है कि कोई मेजबान देश ही विश्व कप ना खेल रहा हो।

READ ALSO

SRH Vs LSG IPL 2026 Live: क्लासेन-नीतीश रेड्डी ने संभाली पारी, हैदराबाद 100 के पार, शुरुआती झटकों से उबरी टीम…

DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, IPL में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत

नामीबिया की हालत इस वक्त काफी खराब

नामीबिया आईसीसी का एसोसिएट मैंबर है, इसलिए उसे लीग 2 और क्वालीफायर खेलकर अपनी जगह पक्की करनी होगी। नामीबिया का हाल खराब है। लीग 2 की ताजा अंक तालिका पर नजर डालें तो पता चलता है कि वो अभी छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक 25 मैच खेल ​लिए हैं और उसमें से केवल 9 में जीत मिली है ओर 15 में हार चुकी है। यानी टीम के पास 19 अंक हैं। टीम का नेट रन रेट भी माइनस में है।

बॉटम 4 में रह सकती है नामीबिया की टीम

आपको बता दें कि इसमें यूएसए, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और ओमान की टीमें टॉप 4 में हैं। नंबर चार की टीम ओमान के पास भी 27 अंक हैं। यानी नामीबिया की टीम उससे भी आठ अंक कम चल रही है। जो टीमें बॉटम चार में रहेंगी, वो फिलहाल आगे नहीं जा पाएंगी। टीम के लिए अब सीधे एंट्री करना तो बहुत ज्यादा मुश्किल है, लेकिन नामीबिया के लिए एक और चांस जरूर रहेगा। उसे क्वालीफायर प्ले-ऑफ खेलना होगा।

आज स्कॉटलैंड से होगा नामीबिया का मुकाबला

अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्वालीफायर प्ले-ऑफ आखिर क्या है। तो आपको बता दें कि ये चैलेंजर्स लीग की उभरती हुई टीमों के बीच खेला जाता है। यहां नामीबिया को जर्सी और पीएनजी जैसेी नई टीमों से मुकाबला करना होगा। इस दूसरे चांस में भी अगर नामीबिया की टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई तो फिर उसे वनडे विश्व कप 2027 से बाहर होना ही पड़ेगा। आज ही यानी 6 अप्रैल को नामीबिया का मुकाबला स्कॉटलैंड से है, अगर टीम आज जीती तो उसके आगे जाने की संभावना रहेगी, लेकिन आज की हार टीम को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए काफी होगी।

Related Posts

SRH Vs LSG IPL 2026 Live: क्लासेन-नीतीश रेड्डी ने संभाली पारी, हैदराबाद 100 के पार, शुरुआती झटकों से उबरी टीम…
खेल

SRH Vs LSG IPL 2026 Live: क्लासेन-नीतीश रेड्डी ने संभाली पारी, हैदराबाद 100 के पार, शुरुआती झटकों से उबरी टीम…

April 5, 2026
DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, IPL में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत
खेल

DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, IPL में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत

April 4, 2026
ODI World Cup 2027 में खेलेंगे विराट और रोहित? युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
खेल

ODI World Cup 2027 में खेलेंगे विराट और रोहित? युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

April 3, 2026
DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर
खेल

DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर

April 3, 2026
अभिषेक शर्मा ने पूरा किया खास शतक, SRH के लिए IPL में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी
खेल

अभिषेक शर्मा ने पूरा किया खास शतक, SRH के लिए IPL में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

April 2, 2026
CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी
खेल

CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी

March 28, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

टेस्ट क्रिकेट में देखने को मिला गजब कारनामा, इस टीम ने 12 साल बाद घर पर जीता मुकाबला

टेस्ट क्रिकेट में देखने को मिला गजब कारनामा, इस टीम ने 12 साल बाद घर पर जीता मुकाबला

October 22, 2025

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शुरू हुयी अस्थिरोग, सर्जरी और फिजियोथेरेपी की ओपीडी

May 29, 2022
Vikramshila Express Bomb Alert: विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की खबर से मची अफरातफरी, जांच में जुटी पुलिस

Vikramshila Express Bomb Alert: विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की खबर से मची अफरातफरी, जांच में जुटी पुलिस

November 2, 2025
Rashifal For Today : तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा, जाने अन्य राशियों का हाल

Rashifal For Today : तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा, जाने अन्य राशियों का हाल

October 12, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • ODI World Cup 2027: मेजबान होकर भी मेहमान जैसा संघर्ष, ICC टूर्नामेंट में किस टीम का खेलना बना टेढ़ी खीर
  • Bonus Share: इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, अब 1 शेयर पर मिलेगा 3 शेयर फ्री, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
  • Rashifal For Today: वृस्चिक राशि वालों आज आपको संयम और शांति से काम लेने की जरूरत है, जाने बाकि राशियों का हाल
  • Ambikapur Car Accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार ने कई महिलाओं को कुचला, 3 की मौके पर ही मौत, पिटाई से चालक की भी मौत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In