• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ट्रंप झुके या मोज्तबा? ईरान और अमेरिका के बीच आखिरी घंटों में संघर्षविराम पर कैसे बनी बात, जानें इनसाइड स्टोरी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 8, 2026
in देश
ट्रंप झुके या मोज्तबा? ईरान और अमेरिका के बीच आखिरी घंटों में संघर्षविराम पर कैसे बनी बात, जानें इनसाइड स्टोरी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

अमेरिका ने ईरान को होर्मुज खोलने या तबाही के लिए तैयार रहने का बुधवार सुबह 5.30 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था. उल्टी गिनती शुरू होने के बीच पूरी दुनिया सांसें थामे हुए दुआ कर रही थी कि दोनों देशों के बीच कोई सहमति बन जाए ताकि और ज्यादा विनाश न हो. समयसीमा खत्म होने के ठीक डेढ़ घंटे पहले भारतीय समयानुसार सुबह करीब 4 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट आया, जिसमें सीजफायर का ऐलान किया गया. फिर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का भी 5.30 बजे के करीब पोस्ट आया कि दोनों देशों के बीच जंग रोकने पर रजामंदी हो गई है. पाकिस्तान दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे संदेशवाहक की भूमिका निभा रहा था. सीजफायर के कुछ घंटों पहले दोनों पक्षों की ओर से नानुकुर के साथ शर्तें थोपी जाती रहीं और फिर थोड़ा नरमी दिखाते हुए संघर्षविराम पर मुहर लगा दी गई. ट्रंप ने दो टूक कहा था कि अगर ईरान होर्मुज खोलने और दो हफ्तों के लिए संघर्षविराम पर राजी नहीं हुआ तो हम पूरी सभ्यता को खत्म कर देंगे.

ट्रंप झुके या मोज्तबा खामेनेई?

विश्लेषकों का कहना है कि . होर्मुज ब्लॉक होने से कच्चे तेल की कीमतों, घरेलू मोर्चे पर दबाव से ट्रंप फिलहाल बीच का रास्ता चाहते थे. वहीं युद्धविराम के कुछ घंटों पहले तेल के भंडार खार्ग द्वीप पर हमले से ईरान को वार्निंग सिग्नल मिला, उसके बाद उसके पास भी बातचीत की टेबल पर आने के अलावा कोई ठोस विकल्प नहीं था. होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर शुल्क की शर्त मनवा लेना भी उसकी जीत है.

READ ALSO

RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों पर नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

Share Market Today: जंग थमी तो भागा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 2600 अंकों की तूफानी तेजी, निफ्टी 700 प्वाइंट उछला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 7 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे (EST) यानी सुबह 5.30 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को नहीं खोलता है तो अमेरिका ईरान के सभी पावर प्लांट और पुलों को तबाह कर देगा. जैसे-जैसे रात 8 बजे का समय नजदीक आता गया, सबकी धड़कनें बढ़ी हुई थीं. देर रात हंगरी दौरे पर गए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी बातचीत में शामिल किया गया. 7-8 अप्रैल की रात को राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर संघर्षविराम पर घोषणा की. इसके तुरंत बाद ईरानी अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी.

मध्यस्थों की भूमिका में पाकिस्तान 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस पूरे समझौते में मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभाई. पाकिस्तानी सेना प्रमुख और राजनयिकों ने अमेरिकी अधिकारियों जेडी वेंस और स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच मैसेज इधर से उधर पहुंचाने का काम किया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि वह ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका को इस्लामाबाद में चर्चा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. लेकिन सीजफायर के बाद क्या अमेरिका या ईरान बातचीत की मेज पर आमने सामने होंगे या नहीं, ये अभी स्पष्ट नहीं है. पाकिस्तान का कहना है कि यह समझौता लेबनान में लड़ रहे इजरायल और हिजबुल्ला पर भी लागू होता है.

आखिरी समय में चीन के दखल ने भी ईरान के सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामेनेई को इस समझौते के लिए राजी करने में अहम भूमिका निभाई. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन ने समझौते के लिए खामेनेई शासन को राजी कराने के लिए बात की. चीनी अधिकारी ईरानी अधिकारियों के संपर्क में थे. चीन मुख्यतया पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र सहित मध्यस्थों के साथ काम कर रहा था, क्योंकि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था.दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते में ईरान और ओमान दोनों को फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की अनुमति शामिल है. दुनिया होर्मुज को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग मानती है और इससे पहले कभी इस पर शुल्क नहीं लगाया गया.

समझौता कैसे हुआ 

ईरान ने 45 दिनों के अस्थायी संघर्षविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और आखिरी घंटों तक स्थायी शांति  और होर्मुज पर जहाजों से टोल वसूली पर अड़ा था. हालांकि हमले के खतरे और चौतरफा दबाव के बीच वो 14 दिन के लिए संघर्षविराम पर राजी हो गया. ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अंतरराष्ट्रीय जहाजों के आवागमन के लिए खोलने पर सहमत हुआ. इन 14 दिनों के भीतर संघर्ष का स्थायी विकल्प निकालने और ईरान के यूरेनियम भंडार पर चर्चा हो सकती है

ईरान का क्या बयान

ईरान ने होर्मुज पर कदम पीछे खींचते हुए दो सप्ताह के लिए युद्धविराम स्वीकार कर लिया है. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि वो शुक्रवार से इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत करेगी. लेकिन उसने स्पष्ट किया कि इसका मतलब युद्ध की समाप्ति नहीं है. ईरान अभी भी तैयार हैं और दुश्मन ने जरा सी भी गलती की तो उसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर हमले बढ़ाने की अपनी धमकियों से पीछे हट रहे हैं. ट्रंप ने कई पुल, बिजली संयंत्र और अन्य बुनियादी ढांचे ध्वस्त करने का अल्टीमेटम दिया था.

इजरायली पीएम का बयान

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि उनका देश भी अमेरिका और ईरान के बीच इस संघर्षविराम का समर्थन करता है, लेकिन ये युद्धविराम लेबनान में नहीं लागू होगा, जहां वो हिजबुल्ला के खिलाफ मोर्चा खुले हुए है.

Related Posts

RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों पर नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार
देश

RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों पर नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

April 8, 2026
Share Market Today: जंग थमी तो भागा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 2600 अंकों की तूफानी तेजी, निफ्टी 700 प्वाइंट उछला
देश

Share Market Today: जंग थमी तो भागा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 2600 अंकों की तूफानी तेजी, निफ्टी 700 प्वाइंट उछला

April 8, 2026
ट्रंप के बाद JD Vance का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द खत्म होगी जंग, ईरान के पाले में है गेंद’
देश

ट्रंप के बाद JD Vance का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द खत्म होगी जंग, ईरान के पाले में है गेंद’

April 7, 2026
Manipur news: मणिपुर में फ़िर भड़की हिंसा; रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 3 दिन के लिए इंटरनेट बंद…
देश

Manipur news: मणिपुर में फ़िर भड़की हिंसा; रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 3 दिन के लिए इंटरनेट बंद…

April 7, 2026
Jammu & Kashmir news: जम्मू में लश्कर के आतंकी नेटवर्क का भांडाफोड़, 16 साल से फरार चल रहे दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत पांच गिरफ्तार
देश

Jammu & Kashmir news: जम्मू में लश्कर के आतंकी नेटवर्क का भांडाफोड़, 16 साल से फरार चल रहे दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत पांच गिरफ्तार

April 7, 2026
लंदन जा रही एयर इंडिया की फ़्लाइट तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटी, सऊदी अरब से लिया यू-टर्न
देश

Air india: कल से Air India का सफर होगा महंगा! फ्यूल सरचार्ज बढ़ा, जानें कितना होगा प्राइस

April 7, 2026
Next Post
RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों पर नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों पर नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

बीजापुर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे है सीएम भूपेश बघेल

May 20, 2022
ईरान से युद्ध छेड़ने के बाद गिर गई ट्रंप की लोकप्रियता, 61 फीसदी अमेरिकी तेहरान पर हमले के खिलाफ

ईरान से युद्ध छेड़ने के बाद गिर गई ट्रंप की लोकप्रियता, 61 फीसदी अमेरिकी तेहरान पर हमले के खिलाफ

March 25, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल; चेक कर लें टाइमिंग और स्टॉपेज

रायपुर से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर। 8 पैसेंजर ट्रेन हुवे रद्द।

January 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों पर नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार
  • ट्रंप झुके या मोज्तबा? ईरान और अमेरिका के बीच आखिरी घंटों में संघर्षविराम पर कैसे बनी बात, जानें इनसाइड स्टोरी
  • Share Market Today: जंग थमी तो भागा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 2600 अंकों की तूफानी तेजी, निफ्टी 700 प्वाइंट उछला
  • जग्गी मर्डर केसः पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, मिली है आजीवन कारावास की सजा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In