• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, January 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home Blog

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौहपुरुष की विरासत को और सशक्त बनाया – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 10, 2025
in Blog
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौहपुरुष की विरासत को और सशक्त बनाया – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत पर्व हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। यहां भारत के हर राज्य की संस्कृति, परंपरा और गौरव एक साथ देखने को मिलते हैं। कार्यक्रम में दिल्ली के उप राज्यपाल श्री वी के सक्सेना और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि भारत पर्व उनकी 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित हो रहा है, जिसका समापन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती — राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस — पर होगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत के सांस्कृतिक और भावनात्मक एकीकरण का सशक्त प्रतीक है।

READ ALSO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच हुई लंबी बातचीत। जाने क्या थे मुद्दे ?

RBI Report 2024-25: गलत बिक्री पर लगेगा ब्रेक! RBI वित्तीय उत्पादों की गलत बिक्री रोकने के लिए व्यापक नियम जारी करेगा

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रतिमा भारत की एकता की पहचान है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा के निर्माण का निर्णय लिया, तब देश के हर गांव से लोहा मंगवाया गया था — यह सच्चे अर्थों में एक भारत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर एक भारत बनाया, उसी तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों के भारत को सशक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का निर्णय लेकर सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत में सनातन संस्कृति के वैभव को पुनः स्थापित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सरदार पटेल के परिजनों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया, और जब पूरे देश ने यह दृश्य देखा तो सभी भावविभोर हो उठे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि आज देश की विरासत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जैसे दूरदर्शी नेतृत्व के हाथों में है, जो सरदार पटेल की सोच और आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी ने एकता परेड में हिस्सा लिया और पूरे देश को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में हुए आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का वंदे मातरम् और सरदार पटेल की एकता की भावना — यही हमारी राष्ट्रीय पहचान है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरदार पटेल ने सिविल सेवा ढांचे का भारतीयकरण किया, और आज भी हमारे प्रशासनिक तंत्र में उनकी दूरदृष्टि और सोच झलकती है।

भारत पर्व के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रस्तुति देने आए छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक दल के कलाकारों से भी मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच हुई लंबी बातचीत। जाने क्या थे मुद्दे ?
Blog

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच हुई लंबी बातचीत। जाने क्या थे मुद्दे ?

January 5, 2026
RBI Report 2024-25: गलत बिक्री पर लगेगा ब्रेक! RBI वित्तीय उत्पादों की गलत बिक्री रोकने के लिए व्यापक नियम जारी करेगा
Blog

RBI Report 2024-25: गलत बिक्री पर लगेगा ब्रेक! RBI वित्तीय उत्पादों की गलत बिक्री रोकने के लिए व्यापक नियम जारी करेगा

December 29, 2025
Indian Stock Market Holiday: साल 2026 में इतने दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, यहां देखें लिस्ट
Blog

Share market holiday; क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

December 27, 2025
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA-DR को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान…
Blog

8th Pay Commission Update: जानिए कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग? सरकार ने संसद में दिया जवाब

December 9, 2025
Cyclone Senyar: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘सनयार’, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
Blog

Cyclone Senyar: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘सनयार’, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

November 23, 2025
IPL 2026: इस तारीख को हो सकता है आईपीएल का ऑक्शन, रिटेंशन की ये है आखिरी डेट
Blog

IPL 2026: इस तारीख को हो सकता है आईपीएल का ऑक्शन, रिटेंशन की ये है आखिरी डेट

October 10, 2025
Next Post
Delhi Red Fort Blast: लाल किले के पास आतंकी हमला या कुछ और..? एक क्लिक में जानें सब कुछ…

Delhi Red Fort Blast: लाल किले के पास आतंकी हमला या कुछ और..? एक क्लिक में जानें सब कुछ…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Top News In Raigarh: महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, हर महीने एक हजार रुपए बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार

Top News In Raigarh: महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, हर महीने एक हजार रुपए बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार

October 15, 2025
जानिए कब है माह की पूर्णिमा ? पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा महत्व

जानिए कब है माह की पूर्णिमा ? पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा महत्व

January 23, 2026
मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 21 कार्यों के लिए 3 करोड़ की दी स्वीकृति

मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 21 कार्यों के लिए 3 करोड़ की दी स्वीकृति

October 10, 2025
Motorola Edge 70 Launch: 50MP सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 70 Launch: 50MP सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70, जानें कीमत और फीचर्स

December 15, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • border 2: जानिए क्या रहा बॉर्डर 2 का सिनेमाघरों में प्रदर्शन। 3 दिन में फिल्म ने कितना कमाया।
  • जशपुर जिले के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में : मुख्यमंत्री श्री साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री ने जशपुर में होमस्टे का किया शुभारंभ
  • जशक्राफ्ट को मिला राष्ट्रीय पहचान का नया मंच : महिलाओं द्वारा बांस, छिंद, मिट्टी एवं लकड़ी से बनाए उत्पाद मिलेंगे देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In