• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, January 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home राशिफल

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल!

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 13, 2025
in राशिफल
Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल!
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

 

 

 

 

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस सरप्राइज दे सकते हैं। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के छवि और निखरेगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो बेहतर रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

 

 

 

 

 

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है, इसलिए आपको अत्यधिक तले-भुने भोजन से भी परहेज रखना होगा। आप घर के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे, जिससे आपको काफी सारी मुश्किलों से बाहर निकलने में राहत मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

मिथुन (Gemini)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आप अपने बिजनेस में कुछ तकनीकी उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपके बॉस आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके घर परिवार में सदस्यों में किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपकी अपने दोस्तों से खूब पटेगी, लेकिन कोई दूर रह रहा परिजन आपकी और माता जी के बीच कोई वाद-विवाद खड़ा करा सकता है

 

 

 

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में खुशियां रहेगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे,जो आपको खुशी देंगे। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोग कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं। आपको सरकारी क्षेत्रों में भी अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

 

 

 

 

 

 

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप अपने बिजनेस के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आज आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। दोस्तों का आपके सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

 

 

 

 

 

कन्या (Virgo)

आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने आसपास से रह रहे लोगों को पहचानकर आगे बढ़ना होगा। बिजनेस में काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो बेवजह का लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पर आंखों मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

 

 

 

 

 

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा और जो लोग शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने के प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आपको अपने पिताजी की बातों को इग्नोर ना करें। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद भी खड़ा हो, तो आप उसमें अपनी राय लोगों के सामने अवश्य रखें। कानूनी मामलों में लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी।

 

 

 

 

 

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी बड़े जोखिम में हाथ डालने से बचें। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों का साथ आप पर बना रहेगा।

 

 

READ ALSO

Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए। देखिए दैनिक राशिफल।

Rashifal: कर्क राशि वालों का आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। पढ़िए दैनिक राशिफल।

 

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परोपकार के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन रहेगा और आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको परिवारिक लड़ाई-झगड़ों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है और अपनी आवश्यकता के अनुसार भी खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

 

 

 

 

 

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होंगा। आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचाना होगा।

 

 

 

 

 

कुंभ ( Aquarius)

आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और यदि कोई समस्या हो, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका धन धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

 

 

 

 

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा और आप किसी वाद-विवाद से दूर रहे तो बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी धन संबंधित समस्याएं यदि आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी माताजी से किसी बात को लेकर नोंकझोंक होने की संभावना है।

Related Posts

Rashifal 2025: साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए। देखिए दैनिक राशिफल।

January 27, 2026
Rashifal 2025: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, पढ़िए 29 दिसंबर का राशिफल
राशिफल

Rashifal: कर्क राशि वालों का आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। पढ़िए दैनिक राशिफल।

January 25, 2026
Rashifal 2025: साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल।

January 24, 2026
Rashifal 2025: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, पढ़िए 29 दिसंबर का राशिफल
राशिफल

Rashifal: मेष राशि वालों का आज का दिन वातावरण खुशनुमा रहेगा पढ़िए दैनिक राशिफल।

January 23, 2026
Rashifal 2025: साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों का । देखिए दैनिक राशिफल

January 22, 2026
Rashifal 2025: साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

Rashifal: मेष राशि वालों का आज का दिन कठिनाइयां से भरा रहेगा। देखिए दैनिक राशिफल।

January 21, 2026
Next Post
UPI New Rules: UPI के नियमों में 15 दिसम्बर से लागू होंगे नए बदलाव, जानें पूरी डिटेल्स

UPI New Rules: UPI के नियमों में 15 दिसम्बर से लागू होंगे नए बदलाव, जानें पूरी डिटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal 2025: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, पढ़िए 29 दिसंबर का राशिफल

Rashifal: कर्क और सिंह राशि वालों का आज का दिन आय प्राप्ति और उन्नति भरा रहेगा।

January 16, 2026
Chhath Festival Special Train: रेलवे छठ पर चलाएगी तीन स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज…

Railways Alert: रेलवे ने जारी किया अलर्ट, 1-2 नवंबर को IRCTC ऐप और वेबसाइट रहेगा बंद..

October 31, 2025

बूस्टर डोज नहीं लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन

January 24, 2022
IND vs SA Tickets Booking: रायपुर में 3 दिसंबर को होगा भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला, आज से टिकटों की बिक्री होगी शुरू

Raipur Cricket Match Tickets: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

November 24, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
  • राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान
  • गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री साय
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In