• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, January 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Sonbhadra Mine collapse: खनन के दौरान बड़ा हादसा, पत्थर काटते समय चट्टान गिरने से 14 से अधिक मजदूर दबे..

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 15, 2025
in देश
Sonbhadra Mine collapse: खनन के दौरान बड़ा हादसा, पत्थर काटते समय चट्टान गिरने से 14 से अधिक मजदूर दबे..
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में पत्थर खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक पहाड़ी धंसने से कई मजदूर और एक कंप्रेसर ऑपरेटर मलबे में दब गए. भारी मलबा गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई और खदान क्षेत्र में हड़कंप फैल गया.

 

READ ALSO

शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी सस्ता होगा शराब। शराब टैक्स में बड़ी कटौती करेगा।

Stock market: शेयर बाजार में जानिए क्या हैं शेयर मार्केट की स्थिति।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. हालांकि मलबा काफी भारी और ऊंचाई से गिरा है, इसलिए रेस्क्यू को तेजी से शुरू करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है मौके की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है

जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि “पिछड़ा माइन्स क्षेत्र में दीवार जैसी संरचना गिरने की सूचना मिली है, जिसके चलते कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. पुलिस कप्तान भी मौजूद हैं और सभी एजेंसियां मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.” जिलाधिकारी के मुताबिक, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मिर्जापुर से पहुंच रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

जब जिलाधिकारी से पूछा गया कि क्या यह खदान पहले से बंद थी, उन्होंने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है. उन्होंने बताया, “घटना कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी. यह भी पता लगाया जाएगा कि खनन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.”

इस बीच, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा, “जबकि आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का कार्यक्रम था, लेकिन लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया. हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. मुआवजा दिलवाया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.”

 

 

मंत्री ने यह भी कहा कि जानकारी के अनुसार आज खदानों में काम बंद रहने की सूचना थी, लेकिन फिर भी बंद खदान में काम कैसे शुरू हुआ. यह बड़ा सवाल है और जांच का विषय है. उन्होंने बताया कि घटना लगभग तीन बजे की है, लेकिन रेस्क्यू समय पर शुरू नहीं हो सका.

 

मंत्री संजीव सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग बारह लोग मौके पर काम कर रहे थे. मलबा हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि वास्तव में कितने लोग दबे हैं और लापरवाही किसकी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Related Posts

देश

शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी सस्ता होगा शराब। शराब टैक्स में बड़ी कटौती करेगा।

January 27, 2026
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 और निफ्टी 80 अंक टूटा… इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर
देश

Stock market: शेयर बाजार में जानिए क्या हैं शेयर मार्केट की स्थिति।

January 27, 2026
Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।
देश

Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।

January 27, 2026
थाईलैंड से रूस जा रहे विमान में आई अचानक गड़बड़ी। 246 लोगो की बची जान।
देश

कश्मीर में बर्फबारी व खराब मौसम के कारण आने-जाने वाली सभी 58 उड़ानों को रद्द किया गया।

January 27, 2026
border 2: जानिए क्या रहा बॉर्डर 2 का सिनेमाघरों में प्रदर्शन। 3 दिन में फिल्म ने कितना कमाया।
देश

border 2: जानिए क्या रहा बॉर्डर 2 का सिनेमाघरों में प्रदर्शन। 3 दिन में फिल्म ने कितना कमाया।

January 25, 2026
फिर आया सोने और चांदी की कीमत में उछाल। जानिए कुछ महानगरों में क्या है भाव ?
देश

Gold rate: चांदी की कीमत ने सारे पुराने आंकड़े पीछे छोड़े। जानिए क्या हैं सोने चांदी का भाव।

January 25, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में किया राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today: मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

Bank Holidays in November 2025: नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट

November 1, 2025
जशपुर जिले में शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जशपुर जिले में शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

November 27, 2025
Rashifal For Today: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

Rashifal For Today: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

November 6, 2025
Bharatmala project scam: छत्तीसगढ़ में भारतमाला घोटाला मामले में साढ़े सात हजार पन्नों का चालान पेश, यहां देखें 10 मास्टरमाइंड के नाम

Bharatmala project scam: छत्तीसगढ़ में भारतमाला घोटाला मामले में साढ़े सात हजार पन्नों का चालान पेश, यहां देखें 10 मास्टरमाइंड के नाम

October 14, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन। जानिए सभी राशि वालों का आज का राशिफल।
  • मुख्यमंत्री श्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
  • राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान
  • गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In