• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

PSU Bank Merger: अब देश में 12 की जगह होंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! क्यों सरकारी बैंकों का विलय करने जा रही सरकार, जानिए कौन-कौन से बैंक होंगे बंद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 19, 2025
in देश
Savings Account New Rules: इस बड़े प्राइवेट बैंक ने बदले Message Alert के नियम, हर ग्राहक से वसूला जाएगा एक SMS पर इतना चार्जेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत सरकार बड़े बैंकिंग रिफॉर्म की ओर बढ़ रही है. भारतीय बैंकों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए, उनके घाटे को संतुलित करने, उन्हें ग्लोबल स्तर का बनाने के लिए छोटे सरकारी बैंकों के विलय की तैयारी की जा रही है. मेगा बैंक मर्जर को लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द की कैबिनेट के सामने रखा जाएगा. इस बैंक विलय का मकसद ऐसे बैंक बनाना है जो ज्यादा मजबूत, स्थिर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हों. बैंकों को पूंजीगत तौर पर अधिक मजबूत बनाने और उनके एनपीए को कम करने के लिए कई सरकारी बैंकों का विलय किया जा सकता है. जिन बैंकों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, उनमें इनके नाम शामिल है.

 

READ ALSO

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

किन बैंकों का हो सकता है विलय  

 

 

माना जा रहा है कि इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) , यूको बैंक (UCO Bank) और पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind) का मर्जर किया जा सकती है. वहीं यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के विलय की भी तैयारी की जा रही है. इस विलय से देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन सकती है. इस प्रस्ताव को पहले कैबिनेट, फिर पीएमओ में भेजा जाएगा. हर पहलू की समीक्षा के बाद ही फैसला किया जाएगा. हालांकि किस बैंक का विलय किसके साथ होगा, फिलहाल उसकी तस्वीर साफ नहीं हुई है.

 

 

देश में रह जाएंगे सिर्फ ये 4 सरकारी बैंक

 

अगर बैंकों के विलय को हरी झंडी मिलती है तो देश में सिर्फ 4 सरकारी बैंक रह जाएंगे.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), केनरा बैंक (Canara Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)को छोड़कर बाकी बैंकों का विलय किया जा सकता है. सूत्रों की माने तो छोटे बैंकों का विलय देश के 4 बड़े सरकारी बैंकों में किया जा सकता है, जिससे बड़े बैंक बन सकेंगे. बता दें कि इससे पहले नीति आयोग ने भी बैंकों के विलय की सिफारिश की थी. नीति आयोग ने सिफारिश की थी कि केवल कुछ बड़े सरकारी बैंकों जैसे SBI, PNB, BOB और केनरा बैंक को ही सरकार के कंट्रोल में रखा जाए. बाकी बचे सरकारी बैंकों को या तो मर्ज कर दिया जाए या फिर उनका निजीकरण कर दिया जाए.

 

बैंक के विलय से क्या होगा असर  

 

 

इन बैंकों के विलय से करोड़ों खाताधारकों और 2,29,800 कर्मचारियों पर असर होगा. बैंकों के विलय से हजारों बैंक शाखाओं को बंद किया जा सकता है. भले ही सरकार दावा कर रही हो कि कर्मचारियों की नौकरियां नहीं जाएंगी, लेकिन जब इन बैंकों का मर्जर होगा तो निश्चित तौर पर कई शाखाएं बंद होगी. एक ही तरह के काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, प्रमोशन से लेकर सैलरी बढ़ोतरी पर असर होगा. कर्मचारियों को ट्रांसफर का दर्द झेलना पड़ सकता है. बैंकिंग सेक्टर में नई नौकरियों के लिए विकल्प कम हो जाएंगे.

 

 

बैंकों के विलय पर क्या बोले एसबीआई के चेयरमैन  

बैंकों के विलय पर एसबीआई के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने समर्थन दिया है. ब्लूमबर्ग के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बैंकिंग मर्जर का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ और बैंकों का एकीकरण समझदारी भरा हो सकता है. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि अभी भी कुछ छोटे बैंक बड़े पैमाने पर काम नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि छोटे बैंकों का विलय अच्छा फैसला हो सकता है.

 

 

किन-किन बैंकों का हो चुका है विलय  

 

ये पहली बार नहीं होगा, जब सरकारी बैंकों का विलय किया जाएगा. इससे पहले कई बैंकों का मर्जर किया जा चुका है. साल 2019 में सरकार ने मेगा बैंक कॉनसॉलिडेशन योजना के तहत कई बैंकों का विलय किया. देश में बैंकों की संख्या27 से घटकर 12 रह गई.

 

1. साल 2017 में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6 बैंकों का विलय किया गया. भारतीय महिला बैंक, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर को SBI में शामिल कर दिया गया.

 

2. इसी तरह से अप्रैल 2019 में विजया बैंक और देना बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज कर दिया गया.

 

3. अगस्त 2019 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को PNB में मर्ज किया गया.

 

4. अगस्त 2019 में आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में और इलाहबाद बैंक को इंडियन बैंक में मर्ज कर दिया गया.

Related Posts

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

March 14, 2026
4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Next Post
सोनाली सेन गुप्ता बनीं RBI की नई एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, बैंकिंग और फाइनेंस में है 30 साल का अनुभव

RBI Alert List: RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

नगालैंड-मणिपुर सीमा विवाद : परंपरागत स्वामित्व के तरीके को आजमाकर हल करें मसला

March 26, 2022

दुकान-मकान में भीषण आग, जिंदा जल गई महिला:JCB से दीवार तोड़कर निकाला गया शव

April 5, 2022
महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का निकला मुहूर्त

महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का निकला मुहूर्त

February 15, 2026

खलबोरा में आजीविका गतिविधि से जुड़ रहा है हर परिवार जिला अधिकारियों को लेकर ग्रामीणों से मिलने पहुंचे कलेक्टर श्री भीम सिंह   गांव में बढ़ी पशुपालन व कृषि गतिविधियां, महिलाएं सीख रही सिलाई, कम्प्यूटर चलाने जैसे हुनर

June 24, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
  • गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In