• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

कोरोना से मौत के आंकड़ों पर सियासत,टीएमसी और कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

राहुल ने की पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 17, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत वैश्विक कोविड की मौत को सार्वजनिक करने के उनके प्रयासों में बाधा डाल रहा है। इसके बाद कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार की ‘लापरवाही’ के कारण कोरोना वायरस महामारी के दौरान 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। वहीं कोरोना से मौतों के आंकड़ों को लेकर महुआ मोइत्रा ने कहा कि आंकड़ों का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए 56 इंच का मुखौटा नहीं लगा सकते। गौरतलब है कि एक अंग्रेजी अखबार में डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उसका खंडन किया था। भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि इस तरह के गणितीय मॉडल का इस्तेमाल इतने बड़े भौगोलिक आकार और जनसंख्या वाले देश के लिए मृत्यु के आंकड़ों का अनुमान लगाने में नहीं किया जा सकता।

READ ALSO

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

राहुल गांधी ने किया ट्वीट


मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत वैश्विक कोविड की मौत को सार्वजनिक करने के डब्ल्यूएचओ के प्रयासों को रोक रहा है।

अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘मोदी जी न तो सच बोलते हैं और न ही दूसरों को बोलने देते हैं। वह अभी भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई!’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘मैंने पहले भी कहा था कि कोविड के दौरान सरकार की लापरवाही के कारण पांच लाख नहीं, बल्कि 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। अपनी जिम्मेदारी निभाएं, मोदी जी हर (कोविड) पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दें।’

भारत ने शनिवार को देश में कोविड-19 से मृत्यु दर का अनुमान लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस तरह के गणितीय मॉडल का उपयोग भौगोलिक आकार और इतनी बड़ी जनसंख्या वाले देश के लिए मृत्यु के आंकड़ों का अनुमान लगाने के लिए नहीं किया जा सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया था बयान


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 अप्रैल को ‘इंडिया इज स्टालिंग डब्लूएचओज एफर्ट्स टू मेक ग्लोबल कोविड डेथ टोल पब्लिक’ शीर्षक वाले लेख के जवाब में एक बयान जारी किया। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश ने कई मौकों पर कोरोना आंकड़ों में इस्तेमाल की जाने वाली कार्यप्रणाली पर वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है।

डब्लूएचओ ने बताया था कोरोना से मौत के आंकड़े


यूएन हेल्थ एजेंसी का अनुमान है कि 2021 के आखिर तक वायरस के कहर से 15 मिलियन मौतें हुई हैं। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि विभिन्न देशों ने अलग-अलग रूप से जो आंकड़े जारी किए हैं, यह उससे दो गुना है। इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि डब्ल्यूएचओ के आकलन के मुताबिक, भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या कम से कम 40 लाख है, जो आधिकारिक आंकड़े का आठ गुना है। जिसको लेकर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार ने कोरोना से मौतों के सही आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

Tags: कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Related Posts

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

March 14, 2026
4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Next Post

सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

राजधानी दिल्ली साकेत कोर्ट में एक शख्स ने किया सुसाइड। पढ़िए क्या लिखा सुसाइड नोट में।

राजधानी दिल्ली साकेत कोर्ट में एक शख्स ने किया सुसाइड। पढ़िए क्या लिखा सुसाइड नोट में।

January 9, 2026

एक और तड़का ब्रेकिंग :-जिंदल और किरोड़ीमलनगर सहित रायगढ़ में मिले रिकॉर्ड तोड़ 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज, देखे कहां मिले सबसे ज्यादा मरीज

December 29, 2021

फिर महंगा हुआ कच्चा तेल, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

March 19, 2022

रेलवे बैकफुट पर: चालू करने में रेलवे ने लगा दिए 36 घंटे

April 28, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • हम Ice-Fire नहीं, बल्कि फायर और फायर हैं’- अभिषेक शर्मा के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर बोले संजू सैमसन
  • Rashifal For Today: आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
  • गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In