Rode Accident : गुजरात/ गुजरात के भावनगर जिले में त्रापज के पास एक अनियंत्रित रफ्तार बोलेरो कार आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read More: 57th GST Council Meeting: 7 अक्टूबर को नहीं होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, अब इस तारीख को होगी मीटिंग
जानकारी के अनुसार
अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के कर्मचारियों की मौत
प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक , दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कार में सवार सभी लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के 2 अलग-अलग प्लॉट के स्टाफ सदस्य थे।
मृतकों कि पहचान व नाम

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोगों की पहचान विजयभाई, साधुभाई, जिग्नेशभाई, भार्गवभाई, हिरेनभाई और योगेशभाई के रूप में हुई है। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही अलंग शिपयार्ड और मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
घायल युवक कि हालात नाजुक
1 घायल की हालत नाजुक, निजी अस्पताल में भर्ती
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पहचान जयेशभाई के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायल जयेशभाई को पहले भावनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस जुटी जांच- पड़ताल में
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कि टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी 6 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल, दुर्घटना किन कारणों की से हुआ पुलिस उसकी छान -बिन में जुट गई है।















