चंदली में रीपा देख खुश हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज लोरमी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान चंदली में रीपा भी देखा तथा यहां हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री को जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह की सदस्य सुनीता धु्रव ने बताया कि पिछले 2 माह ही हुए गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण करते। 860 लीटर गोबर पेंट बेच चुके हैं, इससे 62 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है।

दोना पत्तल यूनिट का संचालन कर रही माँ अंबे स्व-सहायता समूह की सदस्य गनेशिया पटेल ने बताया कि दस हजार बंडल दोना-पत्तल बना चुकी हैं। दो महीनों में 20 हजार की आमदनी हो चुकी है। सी-मार्ट में भी पत्तल बेच रहे हैं और साप्ताहिक बाजार भी भेज रहे हैं।

इसके बाद जूता चप्पल यूनिट का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वंदे मातरम स्व-सहायता समूह की पुष्पा खुंटे ने बताया कि एक महीने में ही 309 नग स्लीपर बेच चुकी हैं, इससे 11 हजार 400 रुपए की आय हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डिस्प्ले यूनिट प्रशिक्षण कक्ष देखा और वाई-फाई की सुविधा आरंभ की।

सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यहां हो रहे मछली पालन के बारे में भी बताया कि यहां तीन तालाब हैं। पुष्पा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमारे पास तीन तालाब हैं और एक क्विंटल मछली हमने निकाली है, इससे दो लाख रुपए की आमदनी हुई है।

 

डिस्प्ले एवं प्रशिक्षण कक्ष का किया निरीक्षण

डिस्प्ले कक्ष में मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से चर्चा की। डेहरकापा की रुक्मिणी नवरंग ने बताया कि हम लोग यहां कई तरह के कार्य कर रहे हैं। दोना-पत्तल से हर महीने दस हजार रुपए तक कमाई कर रहे हैं। अब मछली पालन भी आरंभ कर दिए हैं।

आदर्श स्व-सहायता समूह की अनूपा यादव ने कहा कि हम लोगों ने बकरी पालन आरंभ किया है, इससे 60 हजार रुपए से अधिक आमदनी अर्जित कर ली है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनूपा ने बताया कि आप जिस तरह से गौठानों को बढ़ावा दे रहे हैं, उससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो रही है। मिनी माता स्व-सहायता समूह की संध्या साहू ने बताया कि शासन द्वारा 10 नग सिलाई मशीन हमें प्रदाय किया गया है। हम लोग कपड़े सिलाई का आर्डर लेकर 2 महीने में 20 हजार रुपए के कपड़े बेच चुके हैं। मुंगेली के सी-मार्ट के माध्यम से 5 हजार जूट की सामग्री का आर्डर मिला है, अभी हम इस पर काम कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री ने समूह के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग बड़े पैमाने पर इतने सारे कार्य कर रहे हैं और आरंभिक समय में ही आप लाभ कमाने लगे हैं, इससे निश्चित ही आपका उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आप सभी मिल-जुलकर समूह की गतिविधियों को तेजी से बढ़ाएंगे।

Smita Pruseth

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…

18 hours ago

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…

18 hours ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…

19 hours ago

पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News:  पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

19 hours ago

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया इस मुद्दे पर बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…

19 hours ago

Raigarh News: कारगिल योद्धा राजपूताना राइफल के हवलदार गुलाबन सिंह ठाकुर का पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…

19 hours ago