दिल्ली MCD चुनाव में AAP को बहुमत: AAP 130, BJP 99 सीटें जीतीं…

Delhi MCD Election Results 2022 Live AAP ने दिल्ली नगर निगम (MCD) भाजपा से छीन लिया है। भाजपा 15 सालों से सत्ता में थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP ने 130 सीटें जीत ली हैं। 4 पर आगे चल रही है। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर चली गई है। पार्टी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की। 4 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को 7 सीटों पर विजय मिली है। 3 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए थी।

केजरीवाल के मंत्रियों के इलाकों में AAP का सूपड़ा साफ
मनीष सिसोदिया के विधानसभा में 4 सीटें हैं। भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की। आप के खाते में एक ही सीट गई। उधर, जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा में 3 वार्ड हैं। पार्टी तीनों पर भाजपा से हार गई। अरविंद केजरीवाल के वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया। उधर, आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई।

पहले देखते हैं, किसे कितनी सीटें मिल रहीं

लीड पार्टी जीत
4 आम आदमी पार्टी 130
4 भाजपा 99
3 कांग्रेस 7
1 निर्दलीय 3

 

 

अब पूरी काउंटिंग को सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं…

1. शुरुआत में कभी भाजपा, तो कभी आप आगे रही
सुबह 8 बजे जैसे ही शुरुआती रुझान आए भाजपा और आप में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो घंटे में दोनों दलों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। फिर सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर बढ़त बना ली।

2. आप के दफ्तर में सुबह से हलचल, पहले जश्न, मायूसी फिर जश्न
एग्जिट पोल में AAP की जीत के बाद बुधवार सुबह से ही पार्टी के कार्यालय में गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। ऑफिस को पीले और नीले गुब्बारों से सजाया गया है। पिछली बार इन्हें सफेद और नीले कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। पर जैसे ही रुझान आते रहे आप के दफ्तर में पहले जश्न, मायूसी फिर जश्न का माहौल दिखा।

3. कांग्रेस का दफ्तर सूना रहा, ताला लगा दिखा
कांग्रेस का दफ्तर सुबह से ही सूना रहा। दफ्तर के गेट पर ताला लगा दिखा।

4. भाजपा कार्यालय में सुबह कोई नेता नहीं पहुंचा
भाजपा कार्यालय में सुबह कोई बड़ा नेता नहीं दिखा। कार्यकर्ता बहुत कम दिखे। एक कार्यकर्ता ने कहा कि एग्जिट पोल में आप की बड़ी जीत दिख रही थी। शायद यह इसका ही असर है, लेकिन हमें विश्वास है कि हम 100 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे नतीजे आते दिखे ऑफिस में हलचल बढ़ गई।

5. इस बार 3% कम हुआ था मतदान
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50% मतदान हुआ है। 2017 में 53.55% मतदान हुआ था। यानी अब तक के आंकड़ों की तुलना करें तो इस बार 3% तक कम वोटिंग हुई है।

Also Read RBI Governor ने किया ऐलान, महंगाई से आम जनता को मिलेगी राहत…

Delhi MCD Election Results 2022 Live

नेताओं के बयान…

  • BJP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इंतजार कीजिए। BJP को जीत मिलेगी। मेयर BJP का ही बनेगा। नतीजे आने दीजिए। केजरीवाल को हम 100 सीटों से नीचे समेट देंगे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा- आज देखना ये अहम है कि कांटे की टक्कर में जीत किसकी होती है। एक हिसाब से ये आप की हार है। वे कहते थे, हम 200 सीटें लाएंगे। ऐसे लोगों का चेहरा देखना चाहिए।
  • दिल्ली में BJP नेता हरीश खुराना ने कहा, “हमने कोरोना काल में भी कचरे के निपटारे के लिए काम किया। भाजपा ने काम किया है। हमें विश्वास है कि अगला मेयर BJP का ही होगा। पिछली बार भी सर्वे में BJP को 50 सीटें मिली थीं, लेकिन हम दो-तिहाई बहुमत से जीते थे।
  • AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा- मेयर आप का होगा। BJP ने दिल्ली को कचरे में ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा और MCD में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी।
  • आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी 180 से पार जाएगी। आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी। 180 के बाद कहां रुकेंगे रुझान कह नहीं सकते। पोस्टर बैलेट में सरकारी आदमी वोट डालता है। वह डरता भी है। सरकारी आदमी सोचता है कि कहीं कोई देख तो नहीं लेगा।
Smita Pruseth

Share
Published by
Smita Pruseth

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…

14 hours ago

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…

14 hours ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…

14 hours ago

पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News:  पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

14 hours ago

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया इस मुद्दे पर बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…

14 hours ago

Raigarh News: कारगिल योद्धा राजपूताना राइफल के हवलदार गुलाबन सिंह ठाकुर का पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…

15 hours ago