Categories: देश

पिकअप नदी में गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत…

जिले में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से पिकअप वाहन नदी में गिर गया। मंगलवार देर रात ढाबा से परिवार खाना खाकर लौट रहा था। तभी बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। बताया जा रहा गाड़ी में चार लोग सवार थे। एसडीआरएफ की टीम ने वाहन को खोज निकाला है। अंदर 4 लोगों के शव फंसे होने की बात कही जा रही है। पिकअप को बाहर निकाला जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक मंगलवार रात एक बजे के करीब एक पिकअप वाहन राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आ रहा था। उसमें चार से अधिक लोग सवार थे। सभी किसी ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और वो नदी में जा गिरा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आज तड़के से SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। SDRF की टीम ने सुबह 8 बजे के करीब ही पिकअप को खोज लिया था। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर बाहर निकाला जा रहा है। ट्रैक्टर के जरिए उसे खींचा गया तो रस्सी टूट गई। इससे पिकअप फिर पानी में चली गई। क्रेन के जरिए फिर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Smita Pruseth

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…

16 hours ago

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…

17 hours ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…

17 hours ago

पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News:  पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

17 hours ago

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया इस मुद्दे पर बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…

17 hours ago

Raigarh News: कारगिल योद्धा राजपूताना राइफल के हवलदार गुलाबन सिंह ठाकुर का पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…

17 hours ago