Categories: देश

प्राण प्रतिष्ठा से पहले सामने आई रामलला की पहली झलक

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की पहली झलक सामने आई है। आपको बता दें कि इस समय पूरा देश राम मय हो गया है। चारों तरफ श्री राम के आगमन से रामभक्त उत्साह के माहौल में डूबे हुए हैं। बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज शाम पूरे विधि विधान से श्री रामलला के विग्रह को नवनिर्मित भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कर दिया गया है। वहीं रामलला की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर में रामलला गर्भगृह में बालस्वरूप में नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/intent/tweet?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1748245615803543593%7Ctwgr%5E0462ee0dcba5c601482994c3c6e7548774d8fce8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Futtar-pradesh%2Fayodhya%2Fthe-first-picture-of-ram-lalla-went-viral-on-social-media-as-soon-as-it-appeared-2325661.html&in_reply_to=1748245615803543593

बताया जा रहा है कि रामलला की यह मूर्ति मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई। 51 इंच की रामलला की मूर्ति को कल रात मंदिर में लाया गया था। प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने मीडिया को बताया कि भगवान राम की मूर्ति को दोपहर में वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान संकल्प’, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा किया गया।

Ek aur Tadka

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…

13 hours ago

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…

13 hours ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…

14 hours ago

पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News:  पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

14 hours ago

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया इस मुद्दे पर बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…

14 hours ago

Raigarh News: कारगिल योद्धा राजपूताना राइफल के हवलदार गुलाबन सिंह ठाकुर का पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…

14 hours ago