अहमदाबाद में रफ्तार के कहर ने 9 लोगों की जान ले ली। ये हादसा अहमदाबाद के एसजी हाईवे पर हुआ है, जहां एक बेकाबू रफ्तार में दौड़ रही जगुआर ने हाईवे पर मौजूद दर्जनों लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने एसजी हाईवे पर थार गाड़ी को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। तभी पीछे से बेकाबू रफ्तार में आ रही जगुआर भीड़ में मौजूद लोगों को रौंदते हुए निकल गई।
जानकारी मिली है कि अहमदाबाद के SG हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर ये दुर्घटना हुई है। इसमें एक जगुआर गाड़ी ने ब्रिज पर खड़े लोगों को रोंद डाला। तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मरने वालों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और और एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है। वहीं करीब 9 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं
रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…
रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…
रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…
Raigarh News: पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…
Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…