मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का किया अनावरण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय राजनांदगांव के बूढ़ासागर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रूपए के चेक एवं छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया में निवेश करने वाले 4 हजार 309 निवेशकों को 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए के चेक प्रदान किए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि इतिहास पुरूष छत्रपति वीर शिवाजी की स्मृति में आज उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को उनके गाढ़े पसीने की कमाई के निवेश किए गए 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए की राशि चेक के माध्यम से लौटाई जा रही है। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जो चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई कर निवेशकों द्वारा जमा की गई राशि की वसूली इन कंपनियों से कर निवेशकों को लौटा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जनसामान्य के लिए बहुत सी लोककल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के गांवों, शहरों, कस्बों के विकास की गति तेज हुई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता के लिए शासन लगातार कार्य कर रहा है। किसान, व्यापारी, महिलाएं सभी शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से आगे अग्रसर है।


उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान समाज प्रमुखों से मुलाकात हुई और उनकी मांग पर अनेक सामाजिक भवनों की राशि स्वीकृत की गई। सामाजिक भवनों के माध्यम से सामाजिक बन्धुत्व, समाज के विकास एवं उत्थान की बातें होंगी। उन्होंने सभी को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि राजनांदगांव की भूमि साहित्यकारों की भूमि है। साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी, श्री गजानन माधव मुक्तिबोध एवं डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र से जुड़ी त्रयी की भूमि है। संस्कारधानी नगरी में शिवाजी की मूर्ति अब शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बावजूद विकास की गति अबाधित रही। उन्होंने मुख्यमंत्री को नगर के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ रूपए की राशि तथा पुन्नी मेला के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि तथा 11 समाज को सामाजिक भवन के लिए 15 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृति देने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में 972 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, सफाई कर्मकार प्रसूति सहायता योजना, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना एवं उनके बच्चों को छात्रवृत्ति, असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना एवं छात्रवृत्ति, मिनीमाता महतारी जतन योजना, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, सफाई कर्मकार के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना के तहत 1 करोड़ 86 लाख 27 हजार 750 रूपए के चेक वितरित किए। छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण के तहत 8 हितग्राही श्री महेष कुमार निनावे, श्रीमती सुषमा रोकड़े, श्री मनोहर तलरेजा, श्रीमती दीपाली तलरेजा, श्री गोविन्द सोनी, श्री सुरेन्द्र कुमार, श्री मयाराम गंगबेर, श्री पंकज कुमार चौधरी को नियमितीकरण प्रमाण पत्र तथा चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए का चेक प्रदान किया।

Smita Pruseth

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…

14 hours ago

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…

14 hours ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…

14 hours ago

पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News:  पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

15 hours ago

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया इस मुद्दे पर बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…

15 hours ago

Raigarh News: कारगिल योद्धा राजपूताना राइफल के हवलदार गुलाबन सिंह ठाकुर का पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…

15 hours ago