मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रायपुर, 02 अक्टूबर 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के नगर पालिका अमेलश्वरडीह में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला खिलाड़ी टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि शिव शक्ति क्रीडा मंडल और नगर पालिका अमलेश्वरडीह छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका बनने के बाद पहली बार यह खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने नगरवासियों को नगर पालिका बनने पर शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने कहा कि यहां वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होती रही है और इस आयोजन को लेकर हमेशा खासा उत्साह रहा है। उन्होंने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में टेनिस, तीरंदाजी, हॉकी सहित विभिन्न खेल अकादमियों की शुरुआत की गई है। जिससे छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धाओं के लिए हो रहा है। श्री बघेल ने कहा कि परंपराओं को सहेजने के क्रम में छत्तीसगढ़िया ओंलपिक की शुरूआत की गई है और भौंरा, बाटी, पिट्ठूल, कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी जैसे परंपरागत खेलों को इसमें शामिल किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सरकार ने पिछले 05 सालों में उल्लेखनीय काम किए हैं। प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशहाली आयी है। श्री बघेल ने इस मौके पर पंजाब और हरियाणा से आये खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत और अभिवादन किया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 64 टीम भाग ले रही हैं। जिसमें से पुरुष वर्ग की 40 और महिला वर्ग की 24 टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता में शामिल टीमों के लिए आकर्षिक पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Smita Pruseth

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…

14 hours ago

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…

14 hours ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…

15 hours ago

पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News:  पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

15 hours ago

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया इस मुद्दे पर बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…

15 hours ago

Raigarh News: कारगिल योद्धा राजपूताना राइफल के हवलदार गुलाबन सिंह ठाकुर का पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…

15 hours ago