मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत एवं महान आध्यात्मिक गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 18 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वामी रामकृष्ण को याद करते हुए कहा है कि स्वामी परमहंस जी मानवीय मूल्यों के पोषक और मानवता के सच्चे पुजारी थे। उन्होंने सभी धर्मो को एक बताया। उनका मानना था कि सभी धर्मों का आधार प्रेम, न्याय और परहित ही है। परमहंस जी ने तपस्या, सत्संग और स्वाध्याय आदि आध्यात्मिक साधनों पर विशेष बल दिया। परमहंस जी के विचारों से प्रेरित होकर विवेकानंद जी ने उन्हें अपना गुरू माना और उनके मानव कल्याण और आध्यात्मिक विकास के संदेशों को देश-दुनिया तक पहुंचाया। श्री बघेल ने कहा कि परमहंस जी के विचार मूल्य सदा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…
रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…
रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…
Raigarh News: पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…
Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…