मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, इसका स्वरूप समावेशी हैै। इसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है। हिन्दी का शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा है कि हिन्दी के सहज-सरल होने के कारण इसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी के गुण उसे भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित करतेे हैं। हिन्दी भाषा आज जन-जन की भाषा बन गई है। श्री बघेल ने कहा है कि प्रसिद्ध रचनाकार श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने कहा है कि ‘‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल’’ मतलब मातृभाषा की उन्नति बिना, किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है। सभी राजभाषा के गौरव और महत्व को और आगे ले जाने के लिए सब संकल्पित भाव से कार्य करें।

क्रमांक-3165/रीनू

Smita Pruseth

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…

23 hours ago

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…

23 hours ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…

1 day ago

पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News:  पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

1 day ago

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया इस मुद्दे पर बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…

1 day ago

Raigarh News: कारगिल योद्धा राजपूताना राइफल के हवलदार गुलाबन सिंह ठाकुर का पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…

1 day ago