मुख्यमंत्री श्री बघेल से 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

 

 

जगदलपुर में आरण्यक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा

रायपुर, 14 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा तथा बस्तर गोंचा महापर्व-2023 में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जगदलपुर में आरण्यक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और बस्तर गोंचा महापर्व के सफल आयोजन के लिए 5 लाख रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल आदि उपस्थित थे।

 

उल्लेखनीय है कि 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज द्वारा अपनी 616 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 4 से 20 जून तक ऐतिहासिक बस्तर गोंचा महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में आरण्यक ब्राम्हण समाज जगदलपुर के पदाधिकारी सर्वश्री ईश्वर नाथ खम्बारी, बनमालि पानिग्राही, गजेन्द्र पानिग्राही, बिम्बाधर पाण्डे, नरेन्द्र पानिग्राही, ललित पाण्डे, मुरली पानिग्राही, विवेक पाण्डे, बिमल पाण्डे, बेणुधर पानिग्राही, मुक्तेश पाण्डे, मिनकेतन पानिग्राही, मोहन पानिग्राही, बद्रीनाथ जोशी, चिन्तामणी पाण्डे, लवण मण्डन शामिल थे।

क्रमांक-1431/प्रेम

Smita Pruseth

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…

14 hours ago

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…

14 hours ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…

15 hours ago

पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News:  पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

15 hours ago

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया इस मुद्दे पर बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…

15 hours ago

Raigarh News: कारगिल योद्धा राजपूताना राइफल के हवलदार गुलाबन सिंह ठाकुर का पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…

15 hours ago